{"_id":"61ec5cac82494d78dc5e3379","slug":"rajpal-baliyan-subodh-and-deepak-kumar-are-the-oldest-muzaffarnagar-news-mrt5743813110","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपाल बालियान, सुबोध और दीपक कुमार सबसे उम्रदराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजपाल बालियान, सुबोध और दीपक कुमार सबसे उम्रदराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। इस बार चुनाव के मैदान में बुढ़ाना सीट से रालोद के राजपाल बालियान (70), कांग्रेस के सदर सीट से प्रत्याशी सुबोध शर्मा (67) और पुरकाजी से कांग्रेस प्रत्याशी दीपक कुमार (65) सबसे उम्रदराज प्रत्याशी हैं। जबकि सबसे कम उम्र की प्रत्याशी मीरापुर से राष्ट्र निर्माण पार्टी की योगा टीचर प्रीति आर्या (25) हैं। तीस साल से कम उम्र के पांच युवाओं ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
चरथावल से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन करने वाले अजय कश्यप (27) युवा है। वह बिरासली गांव के रहने वाले हैं। चरथावल से ही आजाद समाज पार्टी के तरुण सिंह (27) और राष्ट्रीय समाज पक्ष के कपिल कुमार (27) ने नामांकन किया है।
फिरोजपुर गांव की बेटी प्रीति आर्या (25) चुनाव लड़ रहीं है। जनसेवा के लिए राजनीति को माध्यम बनाना चाहती है।
सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी पूर्व विधायक राजपाल बालियान की उम्र सत्तर साल है। 1972 में राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज शामली से इंटर पास किया है। अपने तीन नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इनके बेटे अनु कुमार की उम्र 48 साल है।
विज्ञापन
खतौली से पचेंडा निवासी निर्दलीय प्रतयाशी सत्यवीर सिंह (65), निर्दलीय शिवान सैनी, पूर्व सांसद राजपाल सैनी (68), राष्ट्र निर्माण पार्टी के यशपाल सिंह राठी (65) और बसपा के प्रत्याशी करतार भड़ाना 67 साल के हैं। मीरापुर से पूर्व विधायक मौलाना जमील 60 साल के हैं। शहर सीट से राज किशोर गर्ग 61, कांग्रेस के प्रत्याशी सुबोध शर्मा 67 साल के हैं। पुरकाजी से पूर्व मंत्री दीपक कुमार 65 साल के हैं।
137 नामांकन पत्रों की होगी जांच
सीट नामांकन
मुजफ्फरनगर 29
मीरापुर 26
बुढ़ाना 19
चरथावल 23
खतौली 17
पुरकाजी 23
अरशद राना और यासमीन राव कर्जदार
मुजफ्फरनगर। कांग्रेस के टिकट पर चरथावल से नामांकन दाखिल करने वाली यासमीन राव पर पंजाब नेशनल बैंक का करीब 80 लाख रुपये का कर्ज है। नामांकन के शपथ पत्र में उन्होंने खुद को डॉक्टर नहीं लिखा है। इसके अलावा उनके पति अरशद ने जो नामांकन में शपथ पत्र दिया है, उसके अनुसार उन पर 14 लाख रुपये का वाहन ऋण है। उच्चतम शिक्षा के नाम पर वह साक्षर हैं। नामांकन से पहले उन्होंने बसपा नेताओं पर 67 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया था।