फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rajbehe's bridge broken in Khatauli

रजबहे की पुलियों की टूटी दीवार बनी हादसों का सबब

Mon, 30 Dec 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Rajbehe's bridge broken in Khatauli
रजबहे की पुलियों की टूटी दीवार बनी हादसों का सबब
विज्ञापन

खतौली। रतनपुरी के गांव बड़सू से सरधना क्षेत्र के गांव सलावा तक रजबहा गुजर रहा है। बड़सू से लेकर मुजाहिदपुर, भूपखेड़ी व सलावा तक इस रजबहे के आधा दर्जन पुल बने हुए हैं। पिछले दो सालों से रजबहे के सभी पुल की साइड की दोनों ओर की दीवार क्षतिग्रस्त होकर टूट चुकी है। इसकी वजह से रजबहे के ये पुल हादसों का सबब बने हुए हैं। किसान भैंसा बुग्गी या ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में गन्ना लेकर इन रजबहे की पुलियों से होते हुए गन्ना क्रय केंद्र पर जाते हैं। इन पुलियों पर कई बार किसानों की भैंसा बुग्गी और ट्रैलियां गिर चुकी हैं। इसके अलावा साइकिल व बाइक सवार ग्रामीण भी कई बार गिरकर घायल हो चुके हैं। ब्रजपाल, गोपाल, जगपाल, राजेश, राजमल, इरफान आदि किसानों ने बताया कि इस संबंध में कई बार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है लेकिन पुलियों की मरम्मत नहीं हो सकी है। आक्रोशित किसानों ने तहसील में धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed