फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Raised the problems of roadways employees, welcomed the leaders

Muzaffarnagar News: रोडवेज कर्मचारियों की समस्याएं उठाई, नेताओं का किया स्वागत

Sat, 09 Mar 2024 05:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 05:45 PM IST
विज्ञापन
Raised the problems of roadways employees, welcomed the leaders
-संघ ने परिवहन निगम को चार सौ करोड़ की आर्थिक मदद देने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। रोडवेज कर्मचारी संघ ने कार्यक्रम का आयोजन कर कर्मचारियों की समस्याओं को उठाया। इस दौरान संघ में शामिल हुए पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। संघ ने परिवहन निगम को चार सौ करोड़ की आर्थिक मदद देने पर मुख्यमंत्री का आभार भी जताया।


परिवहन निगम की वर्कशॉप परिसर में रोडवेज कर्मचारी संघ ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में डिपो शाखा अध्यक्ष शिवांश बालियान व मंत्री पूनम देवी ने कर्मचारियों की समस्याओं को उठाया। कहा कि विभाग संविदा कर्मचारियों को नियमित करे। रोडवेज बसों के मार्ग पर होने वाली डग्गामारी को बंद कराया जाए। इसके अलावा दोनों पदाधिकारियों व सदस्यों ने रोडवेज कर्मचारी संघ संयुक्त परिषद को छोड़कर रोडवेज कर्मचारी संघ में शामिल हुए मुरादाबाद के चंद्रभान व बिजनौर डिपो अध्यक्ष राजवीर सिंह व मंत्री अनुज त्यागी का स्वागत किया। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने परिवहन निगम को आर्थिक मदद के लिए चार सौ करोड़ रुपये की धनराशि दी है। इसके लिए सभी कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। कार्यक्रम में प्रशासनिक शाखा मंत्री आशूदीन, शुभम काकरान, अनुराग, अनुज, हर्षित राठी आदि दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed