{"_id":"61ccaee7abcc8f405c597e48","slug":"raised-the-issue-of-corruption-warned-of-agitation-khatauli-news-mrt5712869158","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार का उठाया मुद्दा, आंदोलन की चेतावनी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार का उठाया मुद्दा, आंदोलन की चेतावनी दी
विज्ञापन
रतनपुरी में भाकियू की बैठक का आयोजन
- फोटो : KHATAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार का उठाया मुद्दा, आंदोलन की चेतावनी दी
मुजफ्फरनगर, रतनपुरी। रतनपुरी स्थित बारात घर में भारतीय किसान यूनियन (युवा) की नवगठित कार्यकारिणी एवं सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में संगठन के विस्तार के साथ साथ खतौली तहसील और खतौली, रतनपुरी थाने में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया गया।
भाकियू के जिलाध्यक्ष (युवा) कपिल सोम ने 11 दिसंबर की रात रतनपुरी निवासी मोहन की मोबाइल की दुकान में हुई दो लाख की चोरी के खुलासे को लेकर आक्रोश जताया। बैठक में सर्वसम्मति से स्थानीय पुलिस को मोबाइल की दुकान में चोरी के खुलासे के लिए एक हफ्ते का समय दिया। चोरी का खुलासा न होने पर भाकियू द्वारा रतनपुरी थाने पर धरने-प्रदर्शन की चेतावनी भी दी गई। युवा जिलाध्यक्ष कपिल सोम ने कहा कि तहसील खतौली के अलावा खतौली और रतनपुरी थानों पर भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। जल्द ही तहसील खतौली में भाकियू के पदाधिकारियों के नेतृत्व में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
इसके उपरांत संगठन के विस्तार की दृष्टि से जिला युवा कार्यकारिणी की दूसरी सूची जारी करते हुए बिट्टू ठाकुर को युवा तहसील अध्यक्ष जानसठ, सुमित को युवा तहसील अध्यक्ष सदर, गुलाब चौधरी को युवा ब्लाक अध्यक्ष शाहपुर, मोनू चौहान को युवा जिला सचिव, ठाकुर दुष्यंत राणा को युवा जिला महासचिव, पुनीत भारद्वाज को युवा जिला उपाध्यक्ष और माजिद राणा को युवा जिला प्रवक्ता मनोनीत किया।
विज्ञापन
संचालन डॉ. प्रमेंद्र ढाका ने और अध्यक्षता परमानंद महाराज ने की। मौके पर खतौली ब्लाक अध्यक्ष सतेंद्र चौहान, युवा ब्लाक अध्यक्ष मोनू ठाकुर, बूटा सिंह, खालिद गुर्जर, नीरज पहलवान, जुल्फकार छोटा, सुरेश भगत जी, बिट्टू ठाकुर मौजूद रहे।