फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rain of relief, temperature dropped by 8.3 degrees in four days

राहत की बरसात, चार दिन में 8.3 डिग्री गिरा तापमान

Fri, 16 Sep 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Rain of relief, temperature dropped by 8.3 degrees in four days
बारिश में शिव चौक से गुजरते राहगीर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
राहत की बरसात, चार दिन में 8.3 डिग्री गिरा तापमान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मौसम ने करवट बदली। बृहस्पतिवार को रुक-रुककर आठ घंटे में 19.4 मिमी बरसात हुई। पिछले तीन दिन में 56 मिमी बरसात हो चुकी है, जिस कारण तापमान में 8.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
बृहस्पतिवार अलसुबह से ही आसमान में बादल छाने शुरू हो गए थे। सुबह नौ बजे बूंदाबांदी शुरू हुई। चरथावल क्षेत्र में सुबह तेज बारिश हुई, जबकि शहर में दोपहर ढाई बजे के आसपास तेज बारिश हुई। बुधवार का अधिकतम तापमान 30 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। बृहस्पतिवार को बारिश की वजह से तापमान 27 डिग्री पर पहुंच गया। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। करीब आठ घंटे तक हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। रुक-रुककर हो रही बरसात से दिनभर आम जनजीवन प्रभावित रहा। सड़कों पर वाहनों की संख्या प्रभावित हुई। बाजारों में भी ग्राहक कम दिखे।
विज्ञापन

इस तरह बदलता गया मौसम
तिथि अधिकतम तापमान
15 सितंबर 27 डिग्री
14 सितंबर 30 डिग्री
13 सितबर 33.4 डिग्री
12 सितंबर 35.3 डिग्री
किस दिन कितने बरसे बादल
दिन बरसात/मिमी
15 सितंबर 19.4
14 सितंबर 2.2
13 सितंबर 35
गन्ने और धान के लिए बरसा सोना
कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के प्रभारी डॉ. अनिल कटियार का कहना है कि बारिश से किसी भी फसल को नुकसान नहीं है। गन्ने में बढ़वार होगी। धान की फसल में खुशबू बढ़ेगी। धान की पिछेती फसल को भी बारिश से लाभ होगा। खेतों में जलभराव जैसी स्थिति नहीं है, इसी वजह से सब्जी की फसलों को भी इस बारिश से नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता का रखें ध्यान : सीएमएस
स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. राकेश कुमार का कहना है कि बरसात के मौसम में आमजन स्वच्छता का ध्यान रखें। अपने आसपास पानी एकत्र न होने दें। मच्छरों से बचाव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed