फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rain in the morning and sunshine in the afternoon

Muzaffarnagar News: सुबह को बारिश और दोपहर में निकली धूप

Tue, 19 Aug 2025 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Rain in the morning and sunshine in the afternoon
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सोमवार सुबह अचानक झमाझम बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। वहीं आर्द्रता में भी बढ़ोतरी हुई। सोमवार को 18.4 मिमि. बारिश दर्ज की गई।

सावन का महीना खत्म हो चुका है। बावजूद बारिश का सिलसिला जारी है। रविवार को शहर में झमाझम बारिश हुई थी। सोमवार को भी सुबह के समय अचानक तेज बारिश हुई। बारिश होने से मौसम काफी खुशगवार हो गया। दोपहर के समय धूप निकली तो लोगों को उमस ने परेशान किया। हालांकि सोमवार को न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। बारिश के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। किदवई नगर, हर्षवर्धन कॉलोनी, नई आबादी, खादरवाला, शिव चौक, नई मंडी और जसवंतपुरी आदि क्षेत्रों में पानी भर गया। निकासी के बाद ही आवागमन बहाल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed