फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rain, humidity relief in Muzaffarnagar

पहली ही बारिश में जलमग्न हुईं शहर की सड़कें, सफाई अभियान की खुली पोल

Fri, 30 Jun 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 30 Jun 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
Rain, humidity relief in Muzaffarnagar
बारिश के बाद शहर के बाजारों में भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला
 झमाझम बारिश से गर्मी से झुलसते लोगों को राहत मिली है। बुधवार रात और बृहस्पतिवार को पूरे दिन रुक-रुककर हुई वर्षा से आम जनता ने राहत महसूस की है। बारिश के कारण नगर पालिका के सफाई अभियान की पोल जरूर खुल गई है। नालों में जहां पानी जमा रहा और पानी की निकासी नहीं हो पाई, वहीं सड़कों पर कीचड़ से जनता दो-चार रही।       
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मूसलाधार बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार 26.0 मिली मीटर वर्षा रिकार्ड हुई। तेज बारिश से भीषण गर्मी से झुलसते हुए लोगों ने राहत महसूस की है। झमाझम वर्षा के बाद शहर में नागरिकों के सामने दूसरी दिक्कतें आई। नालों की सही सफाई नहीं होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पाई।
विज्ञापन


कई मोहल्लों और गलियों में दिनभर पानी भरा रहा। मुख्य मार्गों पर सड़कों पर कीचड़ की स्थिति बनी रही। आवागमन में आम जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते आवागमन अवरुद्ध भी रहा। बारिश का असर बाजारों पर भी पड़ा। बारिश के चलते बाजार देर से खुले। बाजारों में भीड़ भी कम रही। बार-बार बारिश से लोग अपने घरों में ही दुबके रहे। सुबह के समय लोग अपने रोजमर्रा के काम भी नहीं कर पाए।       
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात व्यवस्था प्रभावित      
मुजफ्फरनगर। बारिश के चलते यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई। वर्षा के कारण रोडवेज बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या भी कम रही। रेलवे स्टेशन पर रहने वाली भीड़ दिखाई नहीं दी। रोडवेज ने भी अपनी कुछ गाड़ियों के फेरे भी कम किए।       

ग्रामीणों ने की पानी निकासी की मांग 
मुजफ्फरनगर। हरसौली के ग्रामीणों ने पानी निकासी की मांग को लेकर डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन भी दिया गया। डीएम को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि हरसौली में एमएलसी मुश्ताक अहमद ने सीसी रोड बनवाया था। दोनों तरफ नाली बनने से पानी की निकासी भी हो रही थी। अब कुछ लोगों ने ईंट-रोडे़ डालकर पानी का रास्ता बंद कर दिया और पानी रुक रहा है। ग्रामीणों ने निकासी की मांग की। विकास कुमार, इकबाल सिंह, विकास बालियान, सोमपाल, ओमपाल, नरेंद्र, बबलू, मनोज कुमार, राजेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार आदि रहे।       


बारिश से आवागमन प्रभावित  
मोरना। मोरना, भोपा, भोकरहेडी, ककरौली क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश से जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। क्षेत्र में सबसे अधिक वर्षा कस्बा भोकरहेड़ी में हुई, जहां बरसात का पानी लोगों घरों में घुस आया, जिससे घर में रखा रासायनिक खाद, अनाज, आटा आदि खराब हो गए। घर में रखे जूते, चप्पल सहित अन्य सामान गंदे पानी में बह गया। क
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed