फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rain has increased the difficulties of sugar mills, recovery will not be possible without increasing

बारिश ने बढ़ा दी चीनी मिलों की मुश्किलें, रिकवरी बढे़ बिना नहीं चल पाएगी

Tue, 19 Oct 2021 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Rain has increased the difficulties of sugar mills, recovery will not be possible without increasing
बारिश ने बढ़ा दी चीनी मिलों की मुश्किलें, रिकवरी बढे़ बिना नहीं चल पाएगी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लगातार बारिश से चीनी मिलों के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। सरकार द्वारा घोषित 27 अक्तूबर को चीनी मिलों का चलना मुश्किल हो जाएगा। बारिश के चलते जिले में रिकवरी साढे छह प्रतिशत है। इसके सुधरने की स्थिति थी, लेकिन बारिश होने से यह ओर नीचे आ सकती है।

प्रदेश सरकार ने चीनी मिलों को 27 अक्तूबर से पेराई शुरू करने के लिए कहा है। सितंबर माह में लगातार हुई बारिश और अक्तूबर माह में बारिश जारी रहने से इस बार गन्ना तैयार नहीं हो पाया है। यह उम्मीद थी कि अक्तूबर के अंत तक गन्ना तैयार हो जाएगा, लेकिन हाल ही में हुई बारिश ने गन्ने के गणित को बिगाड़ दिया है। जिले की चीनी मिले अपनी लैब में गन्ने की जो रिकवरी चैक कर रही थी इनमें साढे छह प्रतिशत ही चीनी आ रही है। सीजन में 12 प्रतिशत रिकवरी अब आराम से आ रही है। ऐसे हालात में आधी चीनी पर कोई मिल पेराई करेगी इसमें संशय है। यदि अब के बाद पूरी तरह बारिश बंद हो जाए तब जाकर गन्ने की रिकवरी बढेगी। गत वर्ष अक्तूबर के अंत में नौ प्रतिशत रिकवरी आ गई थी। चीनी मिल प्रबंधक भी पेराई सत्र को लेकर संशय की स्थिति में है। भैसाना चीनी मिल के जीएम रजनीश का कहना है कि अब से पहले लैब में रिकवरी साढे़ छह प्रतिशत आ रही थी। लगातार बारिश से यह घट सकती है। अब मौसम पर निर्भर करेगा कि मिल कब चलेगी। यदि मौसम खुल जाता है तो रिकवरी तेजी से बढ जाएगी। अन्य चीनी मिल के जीएम भी कुछ भी स्पष्ट कहने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed