{"_id":"61d9d4d3f2e5071bd463de54","slug":"rain-from-night-till-noon-life-halted-muzaffarnagar-news-mrt572694226","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात से दोपहर तक बारिश, जनजीवन ठहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात से दोपहर तक बारिश, जनजीवन ठहरा
विज्ञापन
मोरना में बारिश के चलते खेतो में बिछी फसलें ।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। लगातार 12 घंटे की बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। रात करीब दो बजे शुरू हुई बारिश दिन में दो बजे तक ही चलती रही। जिले में 45.8 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।
शुक्रवार की रात एक बजे से शुरू हुई बारिश शनिवार को दिन में भी लगातार होती रही। लगातार बारिश से लोग अपने घरों में ही कैद होकर रह गए। अपने रोजमर्रा के कार्य भी नहीं कर पाए। झमाझम बारिश के चलते लोग अपने काम पर नहीं जा सके। सरकारी कार्यालयों में अवकाश होने का लाभ कर्मचारियों को जरूर मिला। लगातार बारिश के कारणा जिले में यातायात व्यवस्था भी पूरी तरह धराशाई हो गई। रेलवे स्टेशन से लेकर बस अड्डों तक यात्री दिखाई नहीं दिए। जिले में 45.8 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। न्यूनतम मौसम 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम 16.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आर्द्रता 98 प्रतिशत रिकार्ड की गई। उधर, जानसठ में बारिश से खेतों में किसानों की गन्नों की छिलाई भी बंद हो गई। ईंधन गीला होने से कोल्हू भी बंद हो गए हैं। शनिवार को भी दिनभर बारिश होती रही।
बाजारों में रहा दिनभर सन्नाटा
शहर के बाजार देर से खुले, लेकिन लगातार बारिश से बाजार में सन्नाटा रहा। ग्राहक दूर-दूर तक दिखाई नहीं दिए। हालांकि दुकानें देरी से खुली और शाम को जल्दी बंद हो गई।
विज्ञापन
शिवचौक से मीनाक्षी चौक तक गड्ढे
शिवचौक से मीनाक्षी चौक तक गड्ढे ही गड्ढे हो गए। लगातार बारिश से यहां सड़कों की हालत बेहद खराब हो गई। वहीं जाट कॉलोनी और केशवपुरी के मुख्य मार्गों पर जल निगम का कार्य चल रहा है। बारिश होने से सड़कों में कई जगह हालत खराब हो गई। वाहन कीचड़ में फंस गए। कई वाहन पलटने से लोगों को चोटें भी आईं।
गन्ने की फसल के लिए लाभकारी
जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया ने बताया कि यह बारिश किसानों के लिए लाभकारी। गन्ने और गेहूं को अधिक लाभ मिलेगा। केवल फूलों वाली फसलों को नुकसान हो सकता है।
घरों में भरा बारिश का पानी, लोग परेशान
मोरना। गांव तेवड़ा की बारह बिस्सा बस्ती में रहने वाले सईदुजमा, डॉ. साजिद, असगर, मियां असद, मोहम्मद आजम आदि लोगों के घरों में बारिश का पानी भर गया। पानी भर जाने से मकानों के गिरने का खतरा बना हुआ है। परेशान ग्रामीणों ने गांव प्रधान पर साफ सफाई और विकास कार्य के नाम पर घोटाला करने के आरोप लगाते प्रदर्शन किया। प्रशासन से रास्ते की व्यवस्था ठीक कराने की मांग की है। संवाद

मुजफ्फरनगर में बारिश में छाता लेकर शिव चौक से गुजरते राहगीर।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर में बारिश के चलते सूना पडा शिव चौक का बाजार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर में बारिश से हुए जलभराव से गुजरते वाहन।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर में बारिश से हुए जलभराव से गुजरता बाइक सवार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR