फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rain breaks eight year record, 10 percent loss to paddy crop

बारिश ने तोड़ा आठ साल का रिकॉर्ड, धान की फसल को 10 फीसदी नुकसान

Mon, 18 Oct 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Rain breaks eight year record, 10 percent loss to paddy crop
मुजफ्फरनगर के दिनभर हुई बारिश में छाता लेकर गंतव्य को जाती महिलाएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। दो दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश ने पिछले आठ साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अक्तूबर 2013 में 63 मिमी बरसात हुई थी, जबकि इस साल अब तक 68.8 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। अक्तूबर माह में पिछले दस साल की बारिश का रिकॉर्ड देखें तो चार साल ऐसे रहे, जब बरसात नहीं हुई। वर्ष 2015, 2016, 2017 और 2020 में बादल नहीं बरसे। यही नहीं 2012 और 2019 में हल्की बारिश हुई थी। लेकिन इस बार रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है। रविवार को 29.2 मिमी बरसात हुई थी, जबकि सोमवार शाम तक 41.4 मिमी बारिश हुई। इससे पहले एक अक्तूबर को 4.2 मिमी बरसात हुई थी।
विज्ञापन

अक्तूबर में किस साल कितनी बारिश
साल बारिश
2012 0.4
2013 63
2014 23
2015 ---
2016 ---
2017 ---
2018 32.2
2019 0.6
2020 ---
2021 74.8 (अब तक)
धान के किसानों को झटका
बारिश से धान के किसानों नुकसान उठाना पड़ेगा। जिला कृषि अधिकारी जसवीर तेवतिया ने बताया कि जिले में धान का रकबा 10 हजार हेक्टेयर है। अब तक करीब 30 फीसदी फसल की कटाई हुई, जबकि 70 फीसदी फसल खेतों में खड़ी है। बारिश के कारण धान की फसल में 5 से 10 फीसदी नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन

पिछड़ जाएगी सरसों की बुआई
चारे की फसलों से खाली हुए खेतों में सरसों की बुआई की तैयारी कर रहे किसानों को अभी इंतजार करना पड़ेगा। बारिश के कारण सरसों की बुआई पिछड़ेगी। उधर, फूल वाली सब्जी की फसलों को भी नुकसान होगा। बारिश से फूल झड़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिकवरी प्रभावित, पिछड़ सकती है पेराई
अक्तूबर माह में लगातार हो रही बारिश के कारण नया पेराई सत्र पिछड़ सकता है। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी का कहना है कि सितंबर और अक्तूबर माह की बारिश के कारण रिकवरी प्रभावित होती है।
बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त
बारिश के कारण जन जीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त रहा। रविवार से रुक-रुककर बरसात चल रही है। सड़कों पर वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ। बाजारों में ग्राहकों की संख्या कम रही। शहर के कई क्षेत्रों में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण जलभराव हो गया।

जलजनित बीमारियों का भी खतरा
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ अलका सिंह का कहना है कि बारिश से जल जनित बीमारियों का खतरा बनता है। पानी को एकत्र न होने दें। अपने आसपास के क्षेत्र में सफाई रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed