{"_id":"5e5ab2048ebc3ef39b48dcf4","slug":"rain-and-hail-storm-muzaffarnagar-news-mrt4715130200","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलावृष्टि से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलावृष्टि से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें
विज्ञापन
रिमझिम बारिश में साईकिल से जाती छात्राएं।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
बारिश और ओलावृष्टि से आफत
मुजफ्फरनगर। बेमौसम बारिश ने जनजीवन प्रभावित हो गया। कुछ क्षेत्रों में हुई ओलावृष्टि ने किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। ओलावृष्टि से गेहूं एवं सरसों की फसल को नुकसान है। तेज हवा चलती रही तो फसलें गिर जाएंगी जिससे उत्पादकता पर असर पड़ेगा। बारिश के चलते गन्ने की कटाई भी प्रभावित हो गई है। इसके अलावा बिजली गिरने से मीरापुर क्षेत्र के भूमा गांव के जंगल में किसान मोनू की मौत हो गई।
शनिवार सुबह आसमान साफ था और धूप खिली थी। दोपहर अचानक बादल छाए और बारिश शुरू हो गई। दोपहर से शुरू हुई बारिश लगातार रात नौ बजे तक पड़ती रही। शाहपुर और बुढ़ाना क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई। इससे गेहूं और सरसों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। तेज हवा के साथ हो रही बारिश से फसलों के गिरने की आशंका है। खेतों में पानी भर जाने से गन्ने की कटाई बाधित हो गई है। कोल्हुओं में ईंधन भीग जाने से उनका संचालन भी बंद हो गया है।
---
बारिश से ठंड में हुआ इजाफा
मुजफ्फरनगर। शनिवार दोपहर से हुई बारिश और ओलावृष्टि से अचानक ठंड में इजाफा हो गया। जिले का अधिकतम तापमान 22.8 तथा न्यूनतम 13.5 डिग्री रिकार्ड किया गया जबकि आर्र्दता 94 प्रतिशत है। जिले में 3.2 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। आर्द्रता अधिक होने से बारिश के जारी रहने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
--
शहर में सड़कों पर पसरा कीचड़
बारिश से शहर में सड़कों पर कीचड़ पसर गया। नगर के दक्षिणी क्षेत्र में सीवर लाइन की खुदाई का काम चल रहा है। जाट कॉलोनी, रामपुरम, रहमतनगर, किदवईनगर, योगेंद्रपुरी में सीवर लाइन की खुदाई के कारण कीचड़ पसरा हुआ है। इसके अतिरिक्त रामपुरी, रैदासपुरी, ब्रह्मपुरी, सरवट, खालापार, लद्दावाला की गलियां कीचड़ और जलभराव से लबालब हो गई। बारिश से शहर का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया।
--
मौसम में आ रहा बदलाव सेहत पर पड़ रहा भारी
मौसम आए दिन रंग बदल रहा है। कभी गरमाहट शुरू हो जाती है तो अचानक ठंड बढ़ जाती है। अब बारिश के कारण एक बार फिर से मौसम ठंडा हो गया है। ऐसे मौसम में जरा सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में डा. वीके जौहरी बताते हैं कि इस समय बारिश से बचने की आवश्यकता है। भीग गए तो बीमार पड़ सकते हैं। बदल रहे मौसम में ठंडी चीजों से परहेज करें। आइसक्रीम, कोल्डड्रिंक, गन्ने के जूस के सेवन से बचें। गुनगुना पानी पिएं। इन दिनों गले की खराश, जुकाम-खांसी एवं बुखार का असर ज्यादा रहता है।
----
इन्होंने कहा...
जिन क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई है वहां फसलों को नुकसान की आशंका है, लेकिन जहां केवल बारिश हुई है वहां गेहूं को लाभ है। तेज हवा चलती है तो फसल गिर जाएगी। इससे गेहूं, सरसों और ईख को भी नुकसान होगा।
- पवन कुमार विश्वकर्मा, जिला कृषि रक्षा अधिकारी।

नई मंडी में बारिश में छाता लगाकर गंतव्य को जाते वाहन सवार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR