{"_id":"62ed572923b4ac03a619036f","slug":"railway-line-wire-theft-case-registered-in-muzaffarnagar-muzaffarnagar-news-mrt599896351","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर में दर्ज हुआ रेलवे लाइन के तार चोरी का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर में दर्ज हुआ रेलवे लाइन के तार चोरी का मामला
विज्ञापन
रेलवे के इंजीनियर सेक्शन के अधिकारी ने आरपीएफ थाने में दर्ज कराया मुकदमा
22 मीटर तार काट कर चोरी कर लिया गया था देवबंद क्षेत्र में बुधवार की रात
05 सदस्यों की टीम बनाई गई चोरों की गिरफ्तारी के लिए दरोगा के नेतृत्व में
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सहारनपुर के देवबंद में रेलवे विद्युत लाइन का 22 मीटर तार काट कर चोरी करने के मामले में आरपीएफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। रेलवे के इंजीनियर सेक्शन के अधिकारी वरुण कुमार ने यह मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, चोरों की गिरफ्तारी के लिए आरपीएफ के पांच सदस्यों की टीम बनाई गई है। देवबंद और आसपास क्षेत्र के कुछ संदिग्ध युवकों पर आरपीएफ को शक है।
बुधवार की रात देवबंद में रेलवे की विद्युत लाइन से 22 मीटर तार काटकर चोरी कर लिया गया था, जिससे बृहस्पतिवार को सहारनपुर-दिल्ली रेलमार्ग पर ट्रेनों के संचालन में भारी परेशानी हुई थी। कई ट्रेन विलंब से चली थी तो कई इधर उधर स्टेशनों पर खड़ी की गई थी। चूंकि यह मामला रेलवे की संपत्ति चोरी का था, इसलिए मुजफ्फरनगर आरपीएफ थाने में रेलवे के इंजीनियर सेक्शन के अधिकारी वरुण कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है।
गिरफ्तारी को बनाई टीम
आरपीएफ ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है। चोरों की गिरफ्तारी के लिए आरपीएफ में तैनात दरोगा अमरीश कुमार के नेतृत्व में पांच सदस्यों की एक टीम बनाई गई है। इस टीम ने देवबंद, मुजफ्फरनगर जिले की सीमा व आसपास क्षेत्र में गांवों में रहने वाले चोरों व संदिग्धों की तलाश में अभियान शुरू किया है। पूर्व समय में रेलवे की संपत्ति चोरी करने वाले शातिरों को भी तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
देवबंद में रेलवे की ओर से नया यार्ड बनाया जा रहा है। इसमें रेलवे की विद्युत लाइन खींची गई है। मगर, अभी लाइन में विद्युत प्रवाह नहीं किया है। इसी लाइन से 22 मीटर तार काटकर चोरी किया गया है। इसका मुकदमा दर्ज किया गया है। - संजीव शर्मा, थाना प्रभारी, आरपीएफ