फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rai stopped in Khatauli, demonstration in the city...Candle march in Morna

Muzaffarnagar News: खतौली में राय को रोका, शहर में प्रदर्शन...मोरना में कैंडल मार्च

Fri, 16 Jan 2026 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Rai stopped in Khatauli, demonstration in the city...Candle march in Morna
आंसू, मदद और तस्वीर...। सपा सांसद हरेंद्र मलिक के प्रेमपुरी ​स्थित आवास पर सोनू कश्यप की बहन को - फोटो : हरचंदपुर क्षेत्र में बदहाल सड़क।
मुजफ्फरनगर/खतौली। मेरठ के ज्वालागढ़ में सोनू कश्यप की हत्या का मामला तूल पकड़ रहा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने भंगेला चेकपोस्ट पर रोककर वापस भेज दिया। कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक हुई। मौके पर धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। उधर, पूर्व मंत्री सईदुज्जमा ने मृतक के परिजनों से घर पर मुलाकात कर मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को सीओ खतौली राम आशीष यादव के साथ पहुंची पुलिस ने हाइवे भंगेला चेकपोस्ट पर पर बेरिकेडिंग लगाकर रास्ता अवरुद्ध कर रोक लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का मुक्की हुई तो कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। मगर पुलिस ने उनको आगे नहीं जाने दिया। प्रदेश अध्यक्ष तथा कार्यकर्ताओं को भंगेला चेकपोस्ट पर बैठा दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद पूर्व मंत्री सईदुज्जमा और राकेश पुंडीर ने प्रदेश अध्यक्ष की वीडियो कॉल कर मृतक सोनू कश्यप की बहन आरती से बात कराई। पचास लाख रुपये का मुआवजा दिलाने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने, मामले की उच्च स्तरीय जांच और परिवार की सुरक्षा की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने हर संभव सहायता करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस मामले में वह सरकार को पत्र लिखेंगे। इस दौरान पूर्व मंत्री दीपक कुमार, जिलाध्यक्ष सतपाल कटारिया, सलमान सईद, आकिल राना, अनिल चौधरी, मनोज चौधरी, विक्रांत, दिनेश अवाना, मदन कौशिक, बिलकीस चौधरी मौजूद रही।
----
एक लाख रुपये नकद, दो लाख का दिया भरोसा
फोटो
मुजफ्फरनगर। सरधना के सपा विधायक अतुल प्रधान बृहस्पतिवार को सांसद हरेंद्र मलिक के प्रेमपुरी स्थित आवास पर पहुंचे। विधायक अतुल प्रधान, सांसद, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी समेत अन्य लोगों के साथ सोनू कश्यप की बहन आरती को एक लाख रुपये नकद दिए। दो लाख रुपये जल्द ही प्रतिनिधि मंडल के देने का वादा किया। प्रधान ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का संदेश लेकर आए हैं। पुलिस रोकने का काम कर रही है। लोकतंत्र में यह सही नहीं है। सरकार आती-जाती रहती है। विपक्ष की बात भी सुननी चाहिए। सवाल उठाया कि इस घटना में सरकार का बुल्डोजर कहां गया। मृतक की बहन आरती ने कहा कि पुलिस लीपापोती कर रही है। अभी तक आरोपी खुले खुले घूम रहे है।
----
यह अघोषित आपालकाल है : हरेंद्र मलिक
सपा सांसद ने कहा कि यह अघोषित आपातकाल है। कोई मुददा सरकार पर नहीं है जिस कार सरकार सीना ठोक कर कहा कि यह काम हमने किया। पुलिस अपराधियों को रोके। पीड़ित परिवार से मिलने वालों को क्यों रोक रहे हैं। हम जाएंगे तो आक्रोश कम होगा। यह लोग चाहते है कि जातीय दंगे बढ़े। उन्होंने कहा कि सरकार इस्तीफा दे हम सब काम कर लेंगे। लोकतंत्र में हमें कभी ऐसा नहीं देखा। पीड़ित परिवार सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर पहुंचा।
-----------
अर्धनगन होकर किया प्रदर्शन
कृष्णापुरी निवासी पुलकित कश्यप ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रदर्शन किया। वह सोनू कश्यप का फोटो टेप से अपने शरीर पर चिपकाए हुए था। उनकी हनुमान चौक पर पुलिस से झड़प हुई। उसने खुद को मृतक पक्ष के परिवार का सदस्य बताया। इसके बाद पुलिस ने एक एक कर युवकों को परिजनों से मिलने दिया। अर्धनगन होकर प्रदर्शन करने वाले युवक ने पीड़ित परिवार को पचास लाख का मुआवजा देने की मांग की।
-----------


प्रशासन के आश्वासन पर टला विरोध मार्च
मुजफ्फरनगर। सोनू कश्यप की हत्या के विरोध में भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा की ओर से निकाले जाने वाले प्रस्तावित विरोध मार्च को प्रशासन के अनुरोध पर रद्द कर दिया गया है। इसके स्थान पर मोर्चा के कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सिटी मजिस्ट्रेट पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने मांगपत्र सौंपा। प्रजापति ने कहा कि प्रदेश में अति पिछड़ा वर्ग के लोगों पर अत्याचार और शोषण चरम पर है। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश वालिया, जिला अध्यक्ष रामपाल सिंह पाल मौजूद रहे।
------
न्याय दिलाने को मोरना में निकाला कैंडल मार्च
फोटो
मोरना। सोनू कश्यप के परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने व हत्यारों को फांसी देने की मांग करते हुए मोरना में कैंडल मार्च निकाला गया। भाजपा नेता संजीव कश्यप ने बताया कि कैंडल मार्च ब्लॉक कार्यालय से शुरू होकर शुक्रताल मार्ग से होता हुआ चौधरी चरण सिंह चौक पर पहुंचा जहां नारेबाजी के बाद मृतक सोनू की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन व्रत किया गया। इस दौरान चंद्रमा ब्रह्मचारी, ग्राम प्रधान सर्वेंद्र राठी, अरुण पाल, कुलदीप कश्यप, सोमदत्त कश्यप, शंकर कश्यप मौजूद रहे। भाजपा नेता अमित राठी भी लोगों के बीच पहुंचे।

-------
राज्यमंत्री ने डीएम-एसएसपी को लिखा पत्र
कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय वर्मा को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे।

आंसू, मदद और तस्वीर...। सपा सांसद हरेंद्र मलिक के प्रेमपुरी स्थित आवास पर सोनू कश्यप की बहन को

आंसू, मदद और तस्वीर...। सपा सांसद हरेंद्र मलिक के प्रेमपुरी स्थित आवास पर सोनू कश्यप की बहन को- फोटो : हरचंदपुर क्षेत्र में बदहाल सड़क।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed