{"_id":"5dd2e7648ebc3e54f937c145","slug":"raghav-rudra-selected-in-handball-divisional-team-muzaffarnagar-news-mrt4543070189","type":"story","status":"publish","title_hn":"राघव और रुद्र का हैंडबाल मंडलीय टीम में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राघव और रुद्र का हैंडबाल मंडलीय टीम में चयन
विज्ञापन

मुजफ्फररगर। चौधरी चरण सिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हैंडबाल पुरुष सीनियर मंडल स्तरीय ट्रायल में एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स के बीकॉम तृतीय वर्ष एवं बीए प्रथम वर्ष के दो छात्र क्रमश: राघव मित्तल एवं रुद्र गौतम ने कॉलेज का नाम गौरवान्वित किया है।
दोनों खिलाड़ियों का चयन सहारनपुर मंडल हैंडबॉल पुरुष टीम में गौतमबुद्ध नगर में आयोजित होने वाली चार दिवसीय 40वीं उत्तर प्रदेश राज्य पुरुष (सीनियर) हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। प्राचार्य डॉ सचिन गोयल ने छात्रों के इस उपलब्धि को सराहा। कहा कि महाविद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में किए जाने वाले सतत प्रयासों के कारण ही इन छात्रों का चयन सहारनपुर मंडल टीम में हुआ है। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष अंकित धामा ने भी छात्रों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान डा. दीपक मलिक, डॉ रवि अग्रवाल, मानसी अरोरा, अमित कुमार, एकता मित्तल, सपना, शिवानी, मासूमा, आकांक्षा, मनीष गर्ग, गितिका, संकेत जैन, कमर रजा, कृष्ण कुमार, कुशलवीर सिंह, आशीष पाल, दीपक गुप्ता आदि ने छात्रों का मनोबल बढ़ाया।