फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Radha Mohan Tiwari becomes national president of Spic Mac

Muzaffarnagar News: राधा मोहन तिवारी स्पिक मैक के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Thu, 15 Dec 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Radha Mohan Tiwari becomes national president of Spic Mac
मुजफ्फरनगर। डीएवी कॉलेज के अंग्रेजी के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर राधा मोहन तिवारी को स्पिक मैके का राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। हैदराबाद में स्पिक मैके की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इसकी घोषणा की गई।
विज्ञापन

डीएवी महाविद्यालय में अंग्रेजी के प्रोफेसर रहे आरएम तिवारी कला, साहित्य और सांस्कृतिक क्षेत्र में पूर्व से ही महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। स्पिक मैके से भी वह 1989 से जुड़े हैं। इस नामचीन संस्था के देश के बड़े पदों पर आसीन रहे हैं। देश में 1977 में प्रारंभ हुई स्पिक मैके छात्र-छात्राओं को कला और संस्कृति कसे जोड़ने का काम कर रही है। आरएम तिवारी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में लंबे समय से थे और स्पिक मैके की गुरुकुल स्कालरशिप स्कीम की पूरे देश की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
विज्ञापन

इस स्कीम में संगीत कला में दिलचस्पी रखने वाले 13 से 26 वर्ष तक के युवाओं के देश के बड़े गुरू के आश्रम में संगीत शिक्षा के लिए छोड़ा जाता है। तिवारी ने बताया कि हैदराबाद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। वह प्रयास करेंगे कि इस जिम्मेदारी की ईमानदारी से निर्वहन करें। एक अप्रैल 2023 से वह कार्यभार संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed