फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Radha Mohan Singh, National Vice President of BJP and in-charge of Uttar Pradesh

प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया

Tue, 29 Jun 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Radha Mohan Singh, National Vice President of BJP and in-charge of Uttar Pradesh
प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह ने वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के सांसदों, विधायकों एवं संगठन के पदाधिकारियों के साथ मंथन किया। उन्होंने सहारनपुर मंडल के तीनों जिलों की अलग-अलग बैठक ली और धरातल पर भाजपा की स्थिति को टटोला। जनता का दिल जीतने को क्या कार्यक्रम चलाएं इस पर भी विचार विमर्श किया गया। उन्होंने वैक्सीनेशन और पौधारोपण में सभी से सक्रियता दिखाने के लिए कहा।
प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह, प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर, क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर के साथ गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने तीनों जिलों के जनप्रतिनिधियों और संगठन के लोगों से सीधी बात की। सबसे पहले सहारनपुर जनपद की बैठक ली गई। इस बैठक में सहारनपुर जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, जिला प्रभारी सतपाल सिंह पाल, प्रदेश के राज्यमंत्री डॉ धर्मसिंह सैनी, सांसद चौधरी प्रदीप सिंह, विधायक रामपुर मनिहारान देवेंद्र निम, देवबंद विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह, गंगोह विधायक तीरथ सिंह उपस्थित रहे। प्रदेश प्रभारी ने वर्तमान में जिले के हालात पर चर्चा की।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में पार्टी की स्थिति लाभ और नुकसान पर मंथन किया। तत्पश्चात जनपद शामली व मुजफ्फरनगर की बैठक संपन्न हुई। मुख्य रूप से शामली जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, जिला प्रभारी जसवंत सैनी, प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा, विधायक शामली तेजेंद्र निर्वाल, मुजफ्फरनगर सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊटवाल, खतौली विधायक विक्रम सैनी, चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल उपस्थित रहे। दोनों जिलों के राजनीतिक हालात और 2022 में पार्टी की स्थिति पर खुलकर बातचीत की। पार्टी के लाभ के लिए क्या होना चाहिए इस पर सुझाव मांगे। उन्होंने वैक्सीनेशन और पौधरोपण के अभियान में पार्टी नेताओं की सक्रियता पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालय पर स्वागत करने वालों में पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य जगदीश पांचाल, अल्पसंख्यक आयोग सदस्य सुखदर्शन सिंह बेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, जिला महामंत्री विजय सैनी, विनीत कात्यायन, रोहिल वाल्मिकी सुषमा पुंडीर, जिला कोषाध्यक्ष रमेश खुराना, जिला उपाध्यक्ष बिजेंद्र पाल, नितिन मलिक, संजय गर्ग, राजीव सिंह गुर्जर, राकेश आडवाणी, शरद शर्मा, अमित चौधरी, जिला मंत्री राहुल वर्मा, वैभव त्यागी, सुनील दर्शन, रेणु गर्ग, साधना सिंघल, सुधीर खटीक, सचिन सिंघल, बोबिंद्र सहरावत, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, सह मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल, विकास अग्रवाल, जिला संयोजक रक्षित नामदेव, सह संयोजक आईटी विभाग सचिन सैनी, उत्कर्ष त्यागी, ध्रुव विश्वकर्मा, गीता जैन, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तेजपाल सिंह गुर्जर, नई मंडी अध्यक्ष राजेश पाराशर, मनोज पांचाल, रविकांत शर्मा, कोमल प्रसाद गौतम आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed