{"_id":"604fa8c48ebc3ec899797442","slug":"queue-to-deposit-electricity-bill-muzaffarnagar-news-mrt5301180189","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल जमा करने में उपभोक्ताओं को छूटा पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल जमा करने में उपभोक्ताओं को छूटा पसीना
विज्ञापन
बुढ़ाना में बिजली के बकाया बिल जमा करने को लगी लाइन।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत बिल जमा करने के लिए लगी कतार
बुढ़ाना। एकमुश्त समाधान योजना में बकाया बिजली के बिल जमा करने के लिए सरचार्ज पर छूट का अंतिम दिन होने के कारण उपभोक्ताओं को बिल जमा करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। विभाग की ओर से कस्बे व देहात में बिल जमा करवाने के लिए 28 कैश काउंटर खोले गए। सभी स्थानों पर शाम तक बिल जमा करवाने वालों की भीड़ लगी रही।
बिजली के बकाया बिल जमा करने के लिए यूपी पावर कॉरपोरेशन द्वारा एकमुश्त समाधान योजना के तहत सरचार्ज पर छूट की घोषणा की थी। सरचार्ज पर छूट के साथ बिल जमा करने का सोमवार को 15 मार्च तक अंतिम अवसर दिया गया था। सरचार्ज पर छूट के साथ बिजली के बकाया बिल जमा करने का अंतिम दिन होने के कारण शहरी व ग्रामीण उपभोक्ताओं को बिल जमा करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। विभाग के एक्सईएन अजय कुमार कैम ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए छुट्टी के दिन भी कैश काउंटर खोले गए। उन्होंने बताया कि सोमवार को सरचार्ज पर छूट के साथ बिल जमा करने का अंतिम दिन होने के कारण कस्बे सहित देहात के सभी बिजली घरों पर बिल जमा करने के लिए कैंप लगाए गए। उपभोक्ताओं को बिल जमा करने में असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
बैंक बंद होने के कारण ग्रामीण रहे परेशान
बुढ़ाना। सरचार्ज पर छूट सहित बिजली के बकाया बिल जमा होने का सोमवार को अंतिम दिन था। बैंक बंद होने का सोमवार को तीसरा दिन था। बिजली के बकाया बिल जमा करवाने व रोजमर्रा के खर्चे के लिए पैसे खत्म होने के कारण बैंक बंद होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। फुगाना गांव के ग्रामीण कपिल व कृष्णपाल मलिक, खेड़मस्तान के सोमपाल मलिक व गढ़ीसखावतपुर निवासी रामनिवास आदि ने बताया कि बिल जमा करवाने के लिए पैसे एकत्र करना मुश्किल हो गया। तीन दिन से बैंक बंद होना परेशानी का कारण बना।