{"_id":"58f26dbf4f1c1ba368cfad9b","slug":"quality-test-of-tea-and-dumplings","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर परखी चाय और पकौड़ी की गुणवत्ता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर परखी चाय और पकौड़ी की गुणवत्ता
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 16 Apr 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। लिफाफा में बंद खत घर में फेंककर एक व्यक्ति से दो लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। घटना से पीड़ित परिवार में दहशत व्याप्त है।
- फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर। जोनल रेलवे कंज्यूमर कमेटी (जेडआरसीसी) के सदस्यों ने स्टेशन पर औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखी हैं। स्टेशन पर बनने वाली चाय-पकौड़ी के साथ वेंडरों की कढ़ाई में तेल की गुणवत्ता भी जांची। साफ सफाई रखने के लिए भी कड़े निर्देश दिए।
रेलवे स्टेशन पर दोपहर को जोनल रेलवे कंज्यूमर कमेटी के सदस्य रविंद्र कुमार ने औचक निरीक्षण किया। सदस्य रविंद्र कुमार ने स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था, कंज्यूमर व्यवस्था के साथ ही परिसर का अवलोकन किया। इस दौरान कई वेंडरों के स्टॉल पर रुककर जांच की गई। उन्होंने वेंडरों द्वारा यात्रियों को परोसे जाने वाली चाय-पकौड़ी की गुणवत्ता की भी जांच की। कढ़ाई में तेल की क्वालिटी जांचने के बाद बंद पैकेट को भी देखा।
इसके बाद वेंडरों से बनाने के तरीके मालूम किए गए। इस निरीक्षण से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। स्टेशन अधीक्षक विपिन कुमार त्यागी से भी यात्रियों की सुरक्षा, साफ-सफाई के साथ अन्य कई बिंदुओं पर जानकारी ली।
विज्ञापन
स्टेशन पर सफाई के लिए विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि जेडआरसीसी सदस्य ने स्टेशन पर सभी मानक के अनुरूप मिलने पर संतोष व्यक्त किया है।
रेल मार्ग पर पेट्रोलिंग बढ़ाई
मुजफ्फरनगर। रामपुर में राज्यरानी एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरने के बाद रेलवे विभाग हाईअलर्ट पर है। इस बारे में स्टेशन अधीक्षक विपिन कुमार और रेलवे इंजीनियरों ने ट्रैक पर पेट्रोलिंग बढ़ाई है। पटरियों की गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है।