फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Put objectionable pictures of deities on Facebook

देवी-देवताओं के आपत्तिजनक चित्र फेसबुक पर डाले, मुकदमा दर्ज करने की मांग

Wed, 06 Apr 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Put objectionable pictures of deities on Facebook
मुजफ्फरनगर। एक विशेष समुदाय के युवक द्वारा देवी देवताओं के आपत्तिजनक चित्र बनाकर व गाली गलौज करते हुए फेसबुक पर पोस्ट की गई है। इस पर राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के नेताओं ने नाराजगी जताते हुए आरोपी पर देश द्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

संगठन के एक प्रतिनिधि मंडल ने एसपी सिटी से मुलाकात की। एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय को बताया कि रईस नाम के एक युवक ने फेसबुक पर देवी देवताओं के आपत्तिजनक चित्र बनाकर शेयर किए है। देवी देवताओं को लेकर गाली गलौज व टिप्पणी भी की गई है। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोरा ने कहा कि मुस्लिम युवक माहौल खराब करना चाहता हैं। उसके खिलाफ देशद्रोह के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए। एसपी सिटी ने पूरे मामले की साइबर सेल से जांच कराकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का आश्वासन दिया है। एसपी सिटी ने मिलने वालों में संगठन की महिला अध्यक्ष सरिता शर्मा अरोड़ा, विजय त्यागी जिलाध्यक्ष, विपिन शर्मा नगर अध्यक्ष, सीमा ठाकुर, संजय गोस्वामी, संजय ठाकुर, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed