{"_id":"588cd9b14f1c1b9e7dcf66d5","slug":"purkaji-masle-ka-hal-nikale","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरकाजी मसले का रास्ता निकालेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरकाजी मसले का रास्ता निकालेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव नसीब सिंह और जिले के चुनाव प्रभारी जयप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि पुरकाजी विधानसभा सीट की परिस्थितियां विकट हैं। सपा प्रत्याशी को नामांकन वापस लेना चाहिए था, इस मामले में हाईकमान जल्द ही कोई हल निकालेगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस गठबंधन धर्म निभाएगी, सपा प्रत्याशियों के लिए कार्यकर्ता काम करेंगे। आर्य समाज मंदिर में जिलेभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेने आए नसीब सिंह और पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि प्रदेश में सपा-कांग्रेस का गठबंधन सांप्रदायिक ताकतों का मुकाबला करने के लिए बना है।
विधानसभा चुनाव में गठबंधन की पूर्ण बहुमत की सरकार आ रही है। पुरकाजी सीट पर कांग्रेस के सामने सपा का प्रत्याशी आ जाने के सवाल पर दोनों नेताओं ने कहा कि हाईकमान इस मामले में भी जल्द सोल्यूशन निकाल लेगा। पूरे घटनाक्रम से हाईकमान को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
दोनों नेताओं ने दावा किया कि जिलेभर के कांग्रेस कार्यकर्ता सपा के प्रत्याशियों के लिए काम करेंगे। हाईकमान के निर्देश पर ही वह कार्यकर्ताओं की बैठक लेने आए हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश, जिलाध्यक्ष नानू मियां, पूर्व जिलाध्यक्ष तेगबहादुर सैनी, मुकेश शर्मा, सुधीर शर्मा, फारुक, मुजस्सिम, डॉ सत्यपाल आदि मौजूद रहे।