{"_id":"65b501c62c51e1011a0bc584","slug":"purkaji-echoed-with-slogans-of-bharat-mata-ki-jai-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-115824-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: भारत माता की जय के नारों से गुंजायमान हुआ पुरकाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: भारत माता की जय के नारों से गुंजायमान हुआ पुरकाजी
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी। कस्बे व देहात क्षेत्र में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
खंड विकास कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुख मालती रानी, नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन जहीर फारुकी, बिजलीघर पर एसडीओ अजय कुमार, थाना प्रांगण में कोतवाल धर्मेंद्र मोहन सिंधू, किसान सेवा सहकारी समिति पर सभापति लताफ़त खान, उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी में जीएम विकास ठाकुर, पीएचसी पर डॉ. अजय शाही, सन शाइन एकेडमी में मैनेजर सुशील खुल्लर, न्यू स्टेपिंग स्टोंस स्कूल में कमेटी अध्यक्ष बल्लभ बंसल, गुड़ मॉर्निंग स्कूल में प्रबंधक भानू शर्मा, कन्या जूनियर स्कूल में सभासद इस्तखार ने ध्वजारोहण किया।
-- -- -- -- -- -- -- -
गणतंत्र दिवस पर निकाली गईं तिरंगा यात्रा
फ़ोटो समाचार
पुरकाजी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कस्बे में दो तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। यात्रा पर रास्ते में पुष्प वर्षा की गई।
नगर चेयरमैन जहीर फारुकी के नेतृत्व में पुरकाजी बस स्टैंड से सूली वाला बाग तक निकाली गई यात्रा के बाद वहां पहुंचकर ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद दूसरी तिरंगा यात्रा लोकदल विधायक अनिल कुमार व बशारत खान के नेतृत्व में लताफ़त खान के आवास से निकाली गई। इसका समापन पुराने हाईवे पर पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय बाबू सलामत खान के बंगले पर हुआ। यहां भी ध्वजारोहण किया गया।