फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Purkaji assembly seat: Deepak got 100 votes on only one booth and zero on 19

पुरकाजी विधानसभा सीट : सिर्फ एक बूथ पर दीपक को 100 वोट और 19 पर जीरो

Sun, 13 Mar 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Purkaji assembly seat: Deepak got 100 votes on only one booth and zero on 19
दीपक कुमार, पूर्व मंत्री - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। पुरकाजी सुरक्षित सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े पूर्व मंत्री दीपक कुमार सिर्फ एक बूथ पर ही वोटों का शतक लगा सके। विधानसभा के 340 बूथों पर वह दहाई का अंक भी नहीं छू पाए। कांग्रेस को सिर्फ 1762 वोट मिले।
विज्ञापन

नतीजे जारी हो चुके हैं। जिले की राजनीति में मुकाम हासिल करने वाली कांग्रेस के पूर्व मंत्री दीपक कुमार को इस सबसे ज्यादा वोटों का घाटा हुआ है। 2017 के चुनाव में कांग्रेस के दीपक कुमार ने पुरकाजी सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्होंने 66 हजार 238 वोट हासिल किए थे। तब विधायक बने भाजपा के प्रमोद उटवाल के बाद दीपक कुमार ही सबसे ज्यादा वोट हासिल करने वाले प्रत्याशी थे। लेकिन इस बार कांग्रेस प्रत्याशी को सिर्फ 1762 वोट मिले। नतीजों से साफ है, कि पिछले चुनाव के सापेक्ष इस बार 64 हजार 476 वोट कम मिले हैं। प्राथमिक विद्यालय पचेंडा कलां के बूथ नंबर 161 पर कांग्रेस को 110 वोट मिले, इस इकलौते बूथ पर ही उन्होंने रालोद प्रत्याशी को हराया। विधानसभा के 19 बूथ ऐसे रहे, जिनमें शून्य वोट मिले। सबसे ज्यादा 55 बूथों पर एक-एक वोट ही हासिल कर सके।
विज्ञापन

2012 में खबू लड़े थे दीपक और उमा
मुजफ्फरनगर दंगे से पहले नए परिसीमन के बाद पुरकाजी सुरक्षित सीट बनाई गई थी। सपा ने उमा किरण को मैदान में उतारा था। किरण को तब 40 हजार 578 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस से दीपक कुमार ने भी 44 हजार 583 वोट हासिल किए थे। इससे पहले 2007 में पूर्व मंत्री उमा किरण को चरथावल सीट पर 15 हजार 425 वोट मिले थे। 2002 में बसपा के टिकट पर उमा किरण चरथावल से विधायक बनीं थी, तब उन्हें 38 हजार 219 वोट हासिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed