फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Public should get easy and cheap justice: Sharma

जनता को सुलभ व सस्ता न्याय मिलना चहिए - जनपद न्यायाधीश

Wed, 07 Jul 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Public should get easy and cheap justice: Sharma
जनता को सुलभ और सस्ता न्याय मिलना चहिए : शर्मा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि जनता को सुलभ और सस्ता न्याय मिलना चाहिए। इसके लिए अधिवक्ता लोक अदालत में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता को खूब मेहनत करनी चाहिए। वकीलों से कहा कि हड़ताल कम से कम होना चाहिए, जिससे पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार शर्मा मंगलवार को बार एसोसिएशन बुढ़ाना की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। बार एसोसिएशन के मीटिंग हॉल में शपथ ग्रहण समारोह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि जनता को सुलभ व सस्ता न्याय मिलना चाहिए, जिसके लिए अधिवक्ता महत्वपूर्ण कार्य कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बार व बेंच के बीच मधुर संबंध होना भी जरूरी है। बार व बेंच न्याय व्यवस्था के लिए काम करते हैं।
विज्ञापन

अदालतों में नई सुविधाओं के साथ समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने अधिवक्ताओं से 10 जुलाई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में वादों को निस्तारित कर सफल बनाने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित मामलों के पक्षकारों में संबंध सौहार्दपूर्ण बने रहते हैं। इससे पक्षकारों के समय व धन की भी बचत होती है। उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह में कम से कम हड़ताल करने पर जोर दिया। हड़ताल से न्यायिक कार्य प्रभावित होते हैं। इस मौके पर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनय बालियान तथा महासचिव विश्वास त्यागी व कोषाध्यक्ष अनिल कुमार सहित सभी पदाधिकारियों तथा सदस्यों को निर्वाचन अधिकारी हरबीर सिंह ने शपथ दिलवाई। समारोह में न्यायिक अधिकारी परविंदर सिंह, एसडीएम अजय कुमार अम्बष्ट, तहसीलदार जयेंद्र सिंह, सीओ विनय गौतम व शरदचंद शर्मा तथा बार एसोसिएशन बुढ़ाना के सभी अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed