{"_id":"6335e38125b79d06a376a225","slug":"public-service-center-operator-caught-making-fake-income-caste-certificate-muzaffarnagar-news-mrt607491826","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यहां बन रहे थे फर्जी प्रमाण पत्र, पोल खुलने पर मचा हड़कंप, सच जान अफसर भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यहां बन रहे थे फर्जी प्रमाण पत्र, पोल खुलने पर मचा हड़कंप, सच जान अफसर भी हैरान
Fri, 30 Sep 2022 08:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 08:17 AM IST
सार
यहां फर्जी प्रमाण पत्र बनाए जा रहे थे। सूचना मिलने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। फर्जी प्रमाण पत्रों को देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए।
विज्ञापन
फर्जी प्रमाण पत्र (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर के खतौली में ऑनलाइन स्कॉलरशिप का फार्म जमा कराने पहुंचे छात्र का आय और जाति प्रमाण पत्र फर्जी निकला। मामले की जांच के बाद तहसील टीम ने फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले जनसेवा केंद्र संचालक को पकड़कर एसडीएम के सामने पेश किया। एसडीएम ने आरोपी के ब्यान दर्ज कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जनसेवा केंद्र संचालित करने वाले व्यक्ति ने छात्र शिवम निवासी मोहद्दीनपुर का आय और जाति प्रमाण पत्र बनाकर दे दिए। शिवम के पिता ओमकार उन्हें स्कालरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन कराने पहुंचे तो कंप्यूटर ने प्रमाण पत्र नहीं लिए। कंप्यूटर संचालक ने उन्हें बताया कि दोनों प्रमाण पत्रों पर एक ही नंबर डाला गया है। यह नंबर मुजफ्फरनगर की सदर तहसील से जारी तनु के प्रमाण पत्र का है।
विज्ञापन
इसके बाद ओमकार तहसील पहुंचा और जनसेवा केंद्र संचालक द्वारा दिए गए प्रमाण पत्र तहसील में दिखाकर जांच कराई। प्रमाण पत्र फर्जी निकले। इस पर तहसील कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने प्रमाण पत्र बनाने वाले व्यक्ति को तहसील बुलाकर पकड़ लिया। साथ ही एसडीएम जीत सिंह राय के सामने पेश करते हुए पूरे प्रकरण से अवगत कराया। एसडीएम जीत सिंह राय ने आरोपी के ब्यान दर्ज कर लेखपाल को उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अग्निवीर भर्ती में फर्जीवाड़ा: आर्मी इंटेलिजेंस व मुजफ्फरनगर पुलिस ने चार दबोचे, बागपत का सिकंदर है मास्टमाइंड
बिल्कुल ऑरिजनल जैसे है फर्जी प्रमाण पत्र
ओमकार ने बताया कि जनसेवा केंद्र संचालक द्वारा दिए गए प्रमाण पत्र देखकर तहसील कर्मचारी भी हैरान रह गए। फर्जी प्रमाण पत्र बिल्कुल ऑरिजनल जैसे दिखाई दे रहे थे। केवल सर्टिफिकेट नंबर से ही उनके फर्जी होने का पता चल रहा था।
यह भी पढ़ें: Murder: आपसी रंजिश या फिर युवती से प्यार, नहीं खुला तालिबानी कत्ल का राज, संगीनों के साए में हुआ अंतिम संस्कार