फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Public representatives, officers, people took oath on road safety

अब नेताजी यातायात के नियम तोड़ने वालों की सिफारिश नहीं करेंगे

Fri, 22 Jan 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Public representatives, officers, people took oath on road safety
जिला पंचायत सभागार में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलित करते विधायक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सड़क सुरक्षा को लेकर जनप्रतिनिधियों, अफसरों, लोगों ने ली शपथ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सड़क सुरक्षा माह के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। जिला पंचायत सभागार में आयोजित गोष्ठी में विधायक उमेश मलिक और विक्रम सैनी ने कहा कि यातायात के नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उनकी पुलिस से कोई सिफारिश नहीं की जाएगी। जनप्रतिनिधियों, अफसरों और मौजूद लोगों ने सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की शपथ ली।
20 फरवरी तक चलने वाले सड़क सुरक्षा माह के प्रचार वाहन को विधायक उमेश मलिक, विक्रम सैनी, डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव ने हरी झंडी दिखाई। इससे पहले जिला पंचायत सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। यहां जन प्रतिनिधियों, अफसरों और मौजूद लोगों को विधायक उमेश मलिक ने सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई। गोष्ठी में बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक ने कहा कि यातायात के नियमों को पालन अपने जीवन और परिवार के भविष्य के लिए करें। खासकर बच्चों को समझाने की आवश्यकता अधिक है। उन्होंने कहा कि लिंक रोड पर स्टॉप का साइन बोर्ड अवश्य लगाया जाए एवं दुर्घटना संभावित क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर भी बनवाए जाएं।
विज्ञापन

विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का पालन करे एवं चार पहिया वाहन चलाते समय आवश्यक रूप से सीट बेल्ट का प्रयोग करें। हमें एक्सीडेंट फ्री लाइफ बनानी है। इस अवसर पर सीएमओ डॉक्टर प्रवीण चोपड़ा, सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेेक सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विनीत मिश्रा, गजेंद्र कुमार, बीएसए मायाराम, लोक निर्माण विभाग, परियोजना निदेशक एनएचएआई आदि शामिल हुए। संचालन मुकुल दुआ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में हादसों में मौत के आंकड़े पेश किए
मुजफ्फरनगर। एआरटीओ विनीत मिश्रा ने जिले में 2019 और 2020 में हुए हादसों और उनमें होने वाली मौत एवं घायलों की संख्या के आंकड़े पेश किए। उन्होंने बताया कि जनता की जागरूकता के चलते 2020 में हादसों और मृतकों की संख्या में कमी आई है।

जब हादसा होने से बचा
मुजफ्फरनगर। सड़क सुरक्षा माह के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाने के दौरान जब वाहन आगे बढा तो ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों में उलझ गया। इस दौरान बिजली के तार टूट गया, जिससे अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि बिजली का तार पीवीसी से कवर्ड था। पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में तार को अलग किया। एक बार को अचानक दहशत का वातावरण बन गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed