फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Provided food to the girls on Durga Ashtami

श्रद्धालुओं ने की महागौरी की पूजा, व्रत खोला

Thu, 14 Oct 2021 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Provided food to the girls on Durga Ashtami
मुजफ्फरनगर के वैष्णो देवी मंदिर में अष्टमी पर्व कतार में खडे़ श्रद्धालु। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
दुर्गा अष्टमी पर कन्याओं को जिमाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शारदीय नवरात्र में बुधवार को दुर्गा अष्टमी पर श्रद्धालुओं ने सौभाग्य और धन संपदा की अधिष्ठात्री देवी महागौरी का पूजन कर व्रत खोला। मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। हवन के अलावा कन्याओं को भोजन का प्रसाद भी खिलाया गया।

सुबह से ही शहर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। वैष्णो देवी मंदिर गांधी कॉलोनी, दुर्गा मंदिर सनातन धर्मशाला, संकीर्तन भवन नई मंडी, बोहरों का मंदिर अंसारी रोड, माता का मंदिर अलमासपुर, शिव दुर्गा मंदिर लक्ष्मण विहार, बावन जी मंदिर, मां शतचंडी मंदिर गौशाला नदी रोड और काली देवी मंदिर में पूजा अर्चना की गई। गांधी कालोनी के मां वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ रही। अट्ठारह गुणों की प्रतीक और अष्टांग योग की अधिष्ठात्री महागौरी का पूजन और हवन किया। उधर, तितावी क्षेत्र के गांव सोहजनी जाटान में नवरात्रों के दौरान मंदिर में मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना की गई। स्थापना से पूर्व माता की प्रतिमा को ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखकर पूरे गांव की परिक्रमा कराई गई। इसके बाद मंत्रोच्चार के साथ मंदिर में प्रतिमा की स्थापना की गई। उधर, पुरकाजी कस्बे व देहात क्षेत्र में बुधवार को दुर्गाष्टमी श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कन्या जिमाकर उन्हें उपहार आदि भेंट कर अपने नव रात्रों के व्रतों का समापन किया गया।

मुजफ्फरनगर के वैष्णो देवी मंदिर के निकट अष्टमी पर्व पर खरीदारी करते लोग।

मुजफ्फरनगर के वैष्णो देवी मंदिर के निकट अष्टमी पर्व पर खरीदारी करते लोग।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर के वैष्णो देवी मंदिर में अष्टमी पर्व पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

मुजफ्फरनगर के वैष्णो देवी मंदिर में अष्टमी पर्व पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed