{"_id":"5e386e8c8ebc3e4ad9297689","slug":"protests-over-demand-for-starting-morna-mill-khatauli-news-mrt4671001140","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोरना मिल को चालू कराने की मांग को लेकर किसानों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोरना मिल को चालू कराने की मांग को लेकर किसानों का धरना
विज्ञापन
मोरना मिल में आयोजित धरने में किसानों का आश्वासन देते डीसीओ।
- फोटो : KHATAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना। एक सप्ताह से मोरना मिल बंद होने से खफा किसानों ने मिल परिसर में धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी को अपने बीच धरने पर घंटों बैठा लिया। किसानों ने जिला गन्ना अधिकारी से मिल विस्तारीकरण व मिल को शीघ्र चालू कराने की मांग की। जिला गन्ना अधिकारी ने मिल चलाने के लिए दो दिन का समय दिया और आधा दर्जन गांवों के किसानों का गन्ना अन्य मिलों में भेजे जाने का आश्वासन दिया।
दि गंगा किसान चीनी मोरना परिसर में 28 जनवरी को टरबाइन में फाल्ट आने से मिल बंद हो गई थी। एक सप्ताह से मिल चालू नहीं होने पर मोरना क्षेत्र के किसानों के साथ भाजपा पदाधिकारियों, भाकियू व लोकदल कार्यकर्ताओं ने संयुक्त धरना प्रदर्शन में भाग लिया। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि मोरना मिल पर केपेसीटी के हिसाब से गन्ने का ओवर लोड है, जिसे थोड़ा-थोड़ा कर अन्य मिलों को भेजा जाए तो किसानों राहत मिल जाएगी। मिल के विस्तारीकरण को लेकर भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अपनी सरकार के सामने यह गंभीर मुद्दा रखना चाहिए। किसानों को एकजुटता के साथ मिल विस्तारीकरण कराने के लिए त्याग करना होगा।
भाजपा पदाधिकारी डा. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि मोरना मिल विस्तारीकरण की फाइल वित्तमंत्री की टेबल पर रखी हुई है, जिसके लिए हम लोग पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित राठी ने कहा कि मिल पुराने समय से चल रही है। मिल के उपकरण खराब होने के कारण किसानों के सामने मिल बंद होने से गन्ना सट्टे के गन्ना सप्लाई करने की समस्या बनी हुई है। मोरना मिल की गन्ना पेराई का सीजन एक माह पीछे चला गया है। किसान के गन्ने की पेराई समय से हो जाए, इसके लिए जिला गन्ना अधिकारी से बातचीत कर समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
धरने पर लोकदल जिलाध्यक्ष अजीत राठी, अजय चेयरमैन, रामपाल सहरावत, राजेश चेयरमैन, विकास डायरेक्टर, योगेश शर्मा, जोगेंद्र वर्मा, सदर प्रमुख अमित पंवार, रजत, सोनू, सवेंद्र, फोंदी, तरुण, विरेंद्र सिंह, प्रधान संगठन अध्यक्ष चंद्रवीर राठी, कुलबीर सिंह, संसार प्रधान, राजीव चेयरमैन, मुमताज अली आदि मौजूद रहे।
------------------------------------
-जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी ने बताया कि मोरना मिल बंद होने के कारण मिल क्षेत्र के गांव जटमुझेड़ा, भंडूरा, रहकड़ा, बाखर नगर, बेहड़ा सादात, ककरौली, मजलिसपुर तोफीर, बिहारगढ़, शुक्रताल, भोकरहेड़ी, योगेंद्रनगर, चौरावाला, खरपोड़, दरियापुर, मीरावाला और तिस्सा अलीपुर आदि गांव के किसानों के गन्ने सप्लाई के लिए नए क्रय केंद्र स्थापित करने की व्यवस्था कराई जाएगी।
--------------------------------
-मोरना मिल प्रबंधक हर्षवर्धन कौशिक ने बताया कि मिल टरबाइन में खराबी होने से मिल में गन्ना पेराई बाधित हुई है। मिल चलाने के लिए गाजियाबाद से चार विशाल जनरेटरों को मंगाया गया है। जिनके द्वारा दो दिन बाद मिल को चालू कर किसानों का गन्ना पर्ची सट्टे के द्वारा लिया जाएगा। वहीं नई टरबाइन के पुर्जे मंगाए जा रहे हैं ताकि मिल को सुव्यवस्थित तरीके से चलाया जा सके।