फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Protest continues at BKU's Chhapar and Rohana toll plaza

भाकियू का छपार और रोहाना टोल प्लाजा पर धरना जारी

Tue, 27 Jul 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Protest continues at BKU's Chhapar and Rohana toll plaza
मुजफ्फरनगर के छपार टोल प्लाजा पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते निवर्तमान मंडल महासचिव नवीन राठी? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भाकियू का छपार और रोहाना टोल प्लाजा पर धरना जारी
विज्ञापन

छपार (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली- दून नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा पर भाकियू का धरना 64 वें दिन भी जारी है। भाकियू के निवर्तमान मंडल महासचिव नवीन राठी ने सरकार की गलत नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा के कुछ छुटभैया नेता भाकियू को बदनाम कर रहे हैं, जबकि धरना शांतिपूर्ण चल रहा है।
मंगलवार को टोल प्लाजा धरनास्थल पर हुई सभा में नवीन राठी ने कहा कि सरकार को किसान हित में कार्य करने चाहिए। निवर्तमान ब्लाक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि भाकियू उन्हें उनकी कार्यशैली में ही जवाब देगी, जिसकी जिम्मेदारी छुटभैया नेता व प्रशासन की होगी। भाकियू शांतिपूर्ण तरीके से किसानों की आवाज उठा रही है। सरकार सभी की है और सभी को अपनी आवाज उठाने का अधिकार है। मोनू प्रधान, मनीष प्रधान, हरिओम त्यागी प्रधान, ओमपाल, सरदार बूटा सिंह, मनोज त्यागी, शीशपाल, मुजफ्फर, दानिश, तोसीन त्यागी, बबलू त्यागी, इकराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे पर स्थित रोहाना टोल प्लाजा पर चल रहे भाकियू नेता ठाकुर कुशल वीर सिंह के नेतृत्व में घरना दिया। कुशल वीर सिंह ने कहा कि आवारा पशुओं से किसानों की फसलों को बहुत नुकसान हो रहा है, कई बार आवारा पशु खेत में काम कर रहे किसानों पर जानलेवा हमला कर देते हैं। पशुओं की व्यवस्था पशुशाला में कराने की मांग की। आदेश बाबा, अमित त्यागी, आशीष त्यागी, मोहित त्यागी, अरुण शर्मा, सोनू त्यागी, प्रदीप राणा, धीरेंद्र चौधरी, नितिन त्यागी, विपिन त्यागी, देवेंद्र त्यागी, बबलू त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed