{"_id":"60d8ca2b8ebc3ebb4f290220","slug":"protest-by-activists-of-hindu-organizations-in-the-police-station-muzaffarnagar-news-mrt544772884","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं का थाना में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं का थाना में धरना
विज्ञापन
हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं का थाने में धरना
खतौली (मुजफ्फरनगर)। धर्मांतरण के मामले में हमीरपुर की महिलाओं के फर्जी दस्तावेज बनाकर निकाह कराने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हिंदू संगठनों ने थाना परिसर में धरना दिया। मामले में आरोपियों के खिलाफ तीन दिन में कार्रवाई का आश्वासन देकर पुलिस ने धरना खत्म कराया।
हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के प्रांत महामंत्री गगन सोम ने कहा कि धर्मांतरण के मामलों में पुलिस लापरवाही बरत रही है। कई दिन बीतने पर भी अपहृत महिलाओं के फर्जी दस्तावेज तैयार करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। वीरांगना वाहिनी की प्रांतीय महामंत्री दीपा त्यागी ने कहा कि एक वर्ग के लोगों द्वारा सुनियोजित तरीके से युवतियों को गुमराह कर उनका धर्मांतरण कराकर निकाह किए जा रहे हैं। करीब तीन घंटे चले धरना-प्रदर्शन के बाद इंस्पेक्टर ने कार्यकर्ताओं से वार्ता कर तीन दिन में कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया।
मौके पर भाजपा नेता मदन छाबड़ा, भाजपा नगर महामंत्री राकेश प्रजापति, हिंजामं जिला संयोजक नरेंद्र पंवार, जिला महामंत्री अंकुर राणा, नगराध्यक्ष अनुज भारद्वाज, अभिषेक, वीरांगना वाहिनी की जिलाध्यक्ष ममता त्यागी, नगराध्यक्ष लता रानी, माला चौहान मौजूद रहे। वहीं, विहिप नगराध्यक्ष प्रवीण गुप्ता और भाजपा नेता प्रवीण बागड़ी, चंचल भूटानी, अंकित धारीवाल, विनोद ठाकुर, गौरव सलूजा व विवेक रहेजा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
कोविड गाइडलाइन का किया उल्लंघन
खतौली। थाना परिसर में दिए गए धरना-प्रदर्शन के दौरान कोविड गाइड लाइन का खुला उल्लंघन किया गया। धरने पर कार्यकर्ताओं ने मास्क लगाने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग की भी परवाह नहीं की। वहीं, धरने पर खाने के लिए केले मंगवाए गए, लेकिन उनके छिलके प्रांगण में ही छितरा दिए गए, जो घंटों तक वहीं पड़े रहे।