फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Protest against team that went to sample in Amberpur, uproar

अंबरपुर में सैंपल लेने गई टीम का विरोध, हंगामा

Thu, 30 Jul 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Protest against team that went to sample in Amberpur, uproar
रतनपुरी के गांव अंबरपुर में सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : KHATAULI
अंबरपुर में सैंपल लेने गई टीम का विरोध, हंगामा
विज्ञापन

रतनपुरी। गांव अंबरपुर में एक महिला के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सैंपल लेने आई स्वास्थ्य विभाग की टीम का परिजनों ने विरोध किया। हंगामा होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में चिकित्सकों की टीम ने परिजनों के सैंपल लिए।
रतनपुरी क्षेत्र के गांव अंबरपुर में 26 जुलाई को बंगाली परिवार की एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली थी। बृहस्पतिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गालिबपुर के चिकित्सा प्रभारी डॉ अवनीश कुमार के निर्देशन में जिला चिकित्सालय से सीनियर लैब टेक्नीशियन सतवीर सिंह, लैब टेक्नीशियन ओमदत्त सैनी और लैब टेक्नीशियन धर्मदास की मेडिकल टीम कोरोना पॉजिटिव महिला के प्राइमरी और सेकेंडरी कॉटेक्ट वाले परिजनों एवं अन्य संपर्क वालों के सैंपल लेने के लिए गांव अंबरपुर पहुंची। परिजनों ने सैंपल लेने का विरोध किया, जिसको लेकर हंगामा खड़ा हो गया। जिस पर मेडिकल टीम के प्रभारी डॉक्टर अवनीश कुमार ने तत्काल इस मामले के संबंध में एसडीएम खतौली इन्द्रकांत द्विवेदी को अवगत कराया। एसडीएम ने निर्देेश पर एसओ रतनपुरी राजेंद्र गिरि पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे। उन्होंने वहां सैंपल देने में आनाकानी कर रहे लोगों को समझाया। पुलिस की सख्ती के बाद परिवार के लोग मेडिकल टीम को सैंपल देने के लिए तैयार हुए। इसके बाद टीम ने सैंपल लिए।
विज्ञापन

टीम ने 45 लोगों के सैंपल लिए, गली को सील किया
टीम के प्रभारी सीनियर लैब टेक्नीशियन सतवीर सिंह ने बताया कि गांव अंबरपुर में बृहस्पतिवार को कुल 45 लोगों के एंटीजन सैंपल लिए गए। इसके अलावा 20 लोगों के सैंपल जांच के लिए मेरठ भी भेजे गए हैं। अगले तीन दिन सैंपल की रिपोर्ट आएगी। उसके बाद ही यहां संक्रमण के विषय में अवगत कराया जाएगा। फिलहाल गांव की उस गली को बैरिकेडिंग करके पूरी गली को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed