{"_id":"69236dc12ab8007bf90dfa04","slug":"proposal-to-double-fdr-for-rainwater-harvesting-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-159339-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए दोगुना एफडीआर का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए दोगुना एफडीआर का प्रस्ताव
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एमडीए की ओर से स्वीकृत मानचित्रों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए जमा होने वाली एफडीआर की धनराशि दोगुना करने का प्रस्ताव है। प्राधिकरण की ओर से वित्तीय वर्ष 2025-26 के स्वीकृत बजट के सापेक्ष पुनरीक्षित बजट प्रस्ताव भी लाया जा रहा है जबकि शामली विकास प्राधिकरण शामली का पृथक से गठन किए जाने को लेकर भी बोर्ड चर्चा करेगा।
मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की 58वीं बोर्ड बैठक सोमवार को मंडलायुक्त कार्यालय सभागार सहारनपुर में 12:15 बजे आयोजित होगी। एमडीए सचिव कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि बोर्ड बैठक में 14 प्रस्तावों पर विशेष चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की अमृत 2.0 योजना की सब स्कीम के तहत प्राधिकरण के विकास क्षेत्र कांधला की जीआईएस आधारित महायोजना की संरचना के लिए नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग को अभिकरण घोषित किए जाने का भी प्रस्ताव बोर्ड में रखा जाएगा। शामली में द फर्स्ट मार्केट मॉल पर स्वीकृत मानचित्र पर एफआरए क्रय किये जाने के मामले को लेकर भी प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।