फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Proposal to come from one street of Sadar Bazar and return from another

सदर बाजार की एक गली से आना, दूसरी से होगा जाना

Wed, 22 Jun 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Proposal to come from one street of Sadar Bazar and return from another
मुजफ्फरनगर। शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए यातायात पुलिस व्यापारियों की मदद से एक और नया कदम उठाने जा रही है। व्यापारियों और पुलिस की बैठक में सदर बाजार की मुख्य दोनों गलियों में लगने वाले जाम को लेकर चर्चा हुई। एक गली से आना तो दूसरी गली से जाने का प्रस्ताव बैठक में रखा गया। व्यापारियों ने इस पर विचार के बाद निर्णय लेने की बात कही है।
विज्ञापन

एसपी यातायात कुलदीप सिंह और व्यापारियों के बीच पुलिस लाइन में बैठक हुई। शहर के सदर बाजार की मुख्य दोनों गलियों में सुबह से ही वाहनों का आना जाना शुरू हो जाता है। इन दोनों ही गलियों में कई डाक्टरों व पैथोलॉजी है। यहां पर मरीजों को लेकर उनके परिजन चार पहिया वाहनों में लेकर आते है। कुछ दुकानों व डाक्टरों के क्लीनिक ऐसे भी है, जिनके सामने दुपहिया वाहन खड़ा करने पर अन्य वाहनों को निकलने में परेशानी हो जाती है। जाम लग जाता है। दोपहर में दोनों तरफ दोपहिया वाहन खडे़ रहने से सड़क संकरी हो जाती है। इन हालातों के बारे में पुलिस से भी शिकायत की गई थी। एसपी यातायात ने कहा कि जो प्रस्ताव है, उसे फिलहाल ट्रायल के तौर पर रखा जाएगा। यदि कामयाबी मिलती है तो उसे लागू करेंगे।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आयोजित बैठक में कृष्ण गोपाल मित्तल, सरदार बलवेंद्र सिंह, राकेश त्यागी, संजय मिश्रा, सतपाल सिंह मान, सुनील ग्रोवर, विक्की चावला, हरिओम शर्मा, विजेंद्र गोयल, ओम प्रकाश बजाज, नीरज सिंघल, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed