फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Procession hostages

कार मांगने पर दूल्हे और बारात को बंधक बनाया

Mon, 11 Apr 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 11 Apr 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Procession hostages
शादी का लोगो। - फोटो : फाइल फोटो।

फेरों की रस्म पूरी होते ही दूल्हे ने बेटी वालों से कार डिमांड कर डाली। दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक के बाद मामला इतना बढ़ा कि लड़की वालों ने दूल्हे सहित बारात को धर्मशाला में बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और लिखित समझौते के बाद दुल्हन को विदा कराया। 

विज्ञापन


मेरठ के एक गांव निवासी युवती खतौली क्षेत्र के गांव में अपनी ननिहाल में रहती है। शनिवार को उसकी क्षेत्र के ही गांव से बारात आई थी। नगर की एक धर्मशाला में युवती के ननिहाल वालों ने शानदार व्यवस्था की।
विज्ञापन


चढ़त के साथ फेरों की रस्म पूरी हुई, लेकिन विदाई के समय दूल्हा लड़की वालों से कार देने की जिद पर अड़ गया। लड़की वाले उसे पहले ही बाइक दे चुके थे। इससे गुस्साए लड़की वालों ने आसपास के लोगों को बुलाया और धर्मशाला में ही दूल्हे और बारात को बंधक बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक के बीच सुबह के आठ बज गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को बैठाया और किसी तरह मामला शांत कराया। लिखित समझौते के बाद दुल्हन को विदा किया गया। धर्मशाला में बारात करीब छह घंटे तक बंधक रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed