फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Problems of brick makers will be solved: Balian

ईंट निर्माताओं की समस्या का होगा समाधान: बालियान

Sun, 14 Mar 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Problems of brick makers will be solved: Balian
ईट निर्माता समिति के कार्यक्रम में डॉ संजीव बालियान का स्वागत करते । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
ईंट निर्माताओं की समस्याओं का होगा समाधान: बालियान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि ईंट निर्माताओं की समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा।
मेरठ रोड स्थित एक रिसोर्ट पर ईट निर्माता कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में ईंट भट्ठा स्वामियों ने केंद्रीय राज्यमंत्री बालियान के सामने समस्याएं रखी। समिति अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री केंद्र सरकार और हमारे बीच की कड़ी हैं। हम उम्मीद करते हैं कि हमारी समस्याओं को हल कराने में अग्रणीय भूमिका निभाएंगे। बालियान ने मीटिंग में उपस्थित सभी भट्ठा मालिकों को आश्वासन दिया कि वह उनकी हर समस्या के निवारण को पूर्ण सहयोग करेंगे। विकास और रोजगार के लिए भट्ठों का संचालन बेहद जरूरी है। अध्यक्षता चौधरी रामपाल सिंह सोरम ने की। इस अवसर पर समिति की ओर से भूपेंद्र मलिक और अन्य ने केंद्रीय राज्यमंत्री को बुकें देकर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। मुख्य रूप से नवीन सैनी पूर्व चेयरमैन मीरापुर, करणवीर प्रधान पीपलहेड़ा, जिला पंचायत सदस्य अनिल त्यागी, कल्याण समिति मीडिया प्रभारी जियाउर रहमान, बुढ़ाना तहसील उपाध्यक्ष हरेंद्र कुमार आदि ने विचार व्यक्त किए। मीटिंग का संचालन कल्याण समिति महामंत्री बलराम तायल ने किया। जनपद बुलंदशहर से संजय गोयल, हरिओम शर्मा, चिन्नू सिंह, कृष्णपाल, अशोक कुमार, वेद प्रकाश, कृष्ण त्यागी, अंकित आर्य, हाजी तस्लीम, राजवीर डायरेक्टर, मोहन राठी, अमरपाल पुनिया, पप्पू प्रधान, नीरज बालियान, धर्मपाल मलिक, रामपाल मलिक, अनिरुद्ध, सतीश दुला खेड़ी, सचिन कसेरवा, डॉ राजमोहन, रोबिन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed