फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Priya gets Pride of Young Hindustan Award

प्रिया को मिला प्राइड ऑफ यंग हिंदुस्तान अवार्ड

Sat, 08 Jan 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Priya gets Pride of Young Hindustan Award
मुबई में प्रिया सैनी को सम्मानित करते अतिथि। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। जिले के गांव मुरादपुरा की प्रिया सैनी को प्राइड ऑफ यंग हिंदुस्तान अवार्ड 2022 मिला है। देश के 30 युवाओं को यह पुरस्कार सामाजिक क्षेत्र में उनके कार्यों को लेकर दिया गया। मुंबई में एक समारोह में यह अवार्ड दिया गया।
विज्ञापन

युवाओं की सामाजिक संस्था यंगिस्तान फाउंडेशन द्वारा देश के विभिन्न राज्यों से समाजसेवा, सिनेमा, चिकित्सा, शोध एवं अनुसंधान आदि के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 30 युवाओं को प्रति वर्ष अवार्ड दिया जाता है। इस बार उल्हासनगर के एसएचएम कॉलेज मुंबई में प्राइड ऑफ यंग हिंदुस्तान अवॉर्ड 2022 का आयोजन हुआ। संस्था के अध्यक्ष मिथिलेश झा ने बताया कि ये प्रोग्राम करने का एक ही लक्ष्य है कि देश के विभिन्न राज्य में काफी ऐसे युवा है, जो अपने क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रहे हैं, लेकिन उनको कोई सम्मान नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन

इसीलिए यंगिस्तान फाउंडेशन ने ये पहल की है कि हर साल देश से 30 युवाओं का चयन कर उनको प्राइड ऑफ यंग हिंदुस्तान अवॉर्ड से सम्मानित कर उनकी ऊर्जा को एक नई दिशा देंगे। ये प्रोग्राम मुंबई के उल्हासनगर में पांच से सात जनवरी तक आयोजित किया था। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से 30 अवॉर्डी को अवार्ड दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य से मुजफ्फरनगर जनपद की प्रिया सैनी को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए यह अवार्ड प्रदान किया गया। प्रिया सैनी जैन कन्या डिग्री कॉलेज में छात्रा के रूप में सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी रही। बघरा के गांव मुरादपुरा की मूल निवासी प्रिया नेहरू युवा केंद्र से जुड़ी है।

कार्यक्रम में ये रहे अतिथि
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर सेविका यूएमसी रेखा ठाकुर सचिव सिंधु एजुकेशन सोसायटी, डॉ. किरण चिमनानी प्रिंसिपल एसएचएम कॉलेज, सीए डॉ विश्वनाथन अयर एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर मुंबई यूनिवर्सिटी, एडवाइजर यंगिस्तान फाउंडेशन, प्रोफेसर सौम्यब्रता नाथ एडवाइजर यंगिस्तान फाउंडेशन, दयाल खेमानी योग गुरु, देवेंद्र सिंह नेशनल यूथ डायरेक्टर युवक बिरादरी, एडवाइजर यंगिस्तान फाउंडेशन, दीपक त्रिपाठी मूवी डायरेक्टर, ऋषि सरदाना अध्यक्ष कन्यादान फाउंडेशन के द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed