{"_id":"61784d7a75510016147483c3","slug":"prisoners-will-read-religious-educational-books-muzaffarnagar-news-mrt56241832","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक, शिक्षाप्रद किताबे पढेंगे बंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक, शिक्षाप्रद किताबे पढेंगे बंदी
विज्ञापन
जिला कारागार में पुस्तकें देते वैलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धार्मिक, शिक्षाप्रद किताबें पढ़ेंगे बंदी
मुजफ्फरनगर। जिला कारागार के बंदी अब धार्मिक और शिक्षाप्रद किताबें पढे़ंगे। इन किताबों के माध्यम से इनके जीवन में सुधार होगा। इसके लिए शहर की एक संस्था ने जिला जेल में 130 किताबों का वितरण किया है।
नई दिशाएं वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष शरद शर्मा ने जिला जेल में लाइब्रेरी के लिए 130 धार्मिक, शिक्षाप्रद, संस्कृति आदि से जुड़ी पुस्तकें प्रदान की है। पुस्तकें देने में सविता वर्मा गजल अध्यक्ष शब्द संसार संस्था का सहयोग भी रहा। इस मौके पर संस्था के संस्थापक नादिर राणा, हुसैन अहमद मौजूद रहे। जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने नई दिशाएं वेलफेयर सोसाइटी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि हमारा एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं का मूल उद्देश्य यही होता है कि कारागार में निरुद्ध बंदियों का सही मार्गदर्शन किया जाए। जीवन सुधार में धार्मिक एवं शिक्षाप्रद पुस्तकों का विशेष महत्व रहता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से जेलर कमलेश सिंह, उप जेलर सुरेंद्र मोहन एवं अन्य कारागार स्टाफ उपस्थित रहा।