फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Principal Secretary knows the reality of the police station

प्रमुख सचिव ने थाने की व्यवस्था की हकीकत जानी

Thu, 16 Jan 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Principal Secretary knows the reality of the police station
मंसूरपुर थाने का निरीक्षण करते प्रमुख सचिव। - फोटो : KHATAULI
प्रमुख सचिव ने थाने की व्यवस्था की हकीकत जानी
विज्ञापन

मंसूरपुर। प्रमुख सचिव (कृषि) एवं नोडल अधिकारी अमित मोहन प्रसाद ने मंसूरपुर थाने का निरीक्षण किया। थाने की सफाई व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं को देखकर प्रमुख सचिव संतुष्ट नजर आए।

प्रमुख सचिव बुधवार को सुबह 11 बजे अन्य अधिकारियों के साथ मंसूरपुर थाने के निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने वहां पहुंचकर मालखाने, रिकॉर्ड रूम, मेस, कंप्यूटर कक्ष, हवालात, थाना प्रभारी कक्ष, सुलभ शौचालय आदि का निरीक्षण किया। प्रमुख सचिव थाने की साफ सफाई तथा तथा थाना प्रभारी कक्ष की साज सज्जा देखकर संतुष्ट नजर आए। उन्होंने ऑनलाइन दर्ज होने वाले रिपोर्ट के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पुलिसकर्मियों से जनता की समस्या सुनकर उनका निष्पक्ष रूप से जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून के बारे में लोगों को बेहतर तरीके से जागरूक करने के लिए सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों की प्रशंसा की। इसके बाद उन्होंने गांव अभीपुरा में नवनिर्मित पानी की टंकी का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसपी सिटी सतपाल कुमार अंतिल, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, एसडीएम खतौली अजय कुमार, मंसूरपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार चाहल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed