फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   priest dies in suspicious circumstances in nagwa village

पुजारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Mon, 07 Jun 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
priest dies in suspicious circumstances in nagwa village
पुजारी की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन

बुढ़ाना। नगवा गांव के देवी मंदिर के पुजारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने बताया कि पुजारी नशे का शौकीन था। उसके शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला। पुजारी की मौत से परिवार में शोक छाया है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव नगवा का रहने वाला नकली (70) देवी माता का पुजारी था। उसने अपने घर में ही देवी माता का पूजा घर बना रखा था। नकली भगवा रंग के कपड़े पहनता था। शनिवार को वह घर से बाहर गया था। रात को घर नहीं आया। रविवार सुबह गांव के जंगल में उसका शव पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर मगनवीर सिंह गिल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के परिवार वालों से पूछताछ की। ग्रामीणों व परिवार वालों ने बताया कि उसकी किसी के साथ रंजिश नहीं थी। पुलिस व ग्रामीणों ने बताया कि वह भांग पीने का शौकीन था। इंस्पेक्टर ने बताया कि नकली शनिवार को भांग लेने के लिए गांव के जंगल में गया था। पुलिस का मानना है कि अधिक नशे व गर्मी के कारण उसकी मौत हुई है। पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed