फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Price did not increase, diesel stock started on speculation only

दाम बढे़ नहीं, आशंकाओं पर ही शुरू हुआ स्टॉक

Fri, 04 Mar 2022 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Price did not increase, diesel stock started on speculation only
ड्रम में डीजल लेने पहुंचे किसान - फोटो : MUZAFFARNAGAR
दाम बढे़ नहीं, अटकलों पर ही करने लगे डीजल का स्टॉक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रूस और यूक्रेन के बीच लंबे खिंच रहे युद्ध के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत बढ़ रही है। इसको देखते हुए डीजल के दामों में 10 से 15 रुपये वृद्धि की आशंका जताई जा रही है। आशंका और अटकलों पर ही किसानों ने डीजल का स्टॉक करना शुरू कर दिया है। पंपों से डीजल खरीदकर किसान स्टॉक कर रहे हैं, ताकि उन्हें बढ़ी हुई कीमत से नुकसान न उठाना पड़े।
जिले के पेट्रोल पंपों से किसान खूब डीजल खरीद रहे हैं। जिले में लगभग 130 पंप है। पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन अध्यक्ष अखिलेश का कहना है कि 85 फीसदी तक कच्चा तेल भारत आयात करता है, अगर इसकी कीमत बढ़ेगी तो डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने की संभावना है। सिखेड़ा स्थित पेट्रोल पंप स्वामी सचिन कादियान और नंगला मंदौड के लांबा फीलिंग सेंटर के संचालक चौधरी अशोक लांबा का कहना है कि पिछले तीन दिनों से डीजल की बिक्री अचानक बढ़ गई है, क्षेत्र के जो किसान पचास लीटर डीजल खरीद रहे थे वो डेढ़-दो गुना तेल (डीजल) खरीद कर ले जा रहे हैं। जानसठ पेट्रोल पंप पर लेखाकार चांदवीर ने बताया कि 20 फीसदी तक डीजल की बिक्री बढ़ गई है। इसकी वजह यह है कि किसान मान रहे हैं कि चुनाव के कारण 10 मार्च के बाद तेल के दाम बढ़ेंगे, साथ ही रूस-यूक्रेन युद्ध को भी तेल के दाम बढ़ने का एक अहम कारण मान रहे हैं।
विज्ञापन

तो सौ के पार होंगे डीजल के दाम
वर्तमान में डीजल का दाम 86.74 रुपये प्रति लीटर हैं। किसानों को आशंका है कि अगर दाम में बढ़ोतरी 15 रुपये प्रति लीटर हुई तो यह दाम सौ के पार हो जाएंगे।
100 लीटर तक का कर रहे स्टॉक
गांव तुगलकपुर निवासी किसान प्रताप सिंह, धमात निवासी किसान मोहित मुखिया, फलौदा निवासी सुशील त्यागी, अमरेश त्यागी ने बताया कि डीजल के दाम बढ़ने की आशंका के चलते 50 से 100 लीटर तक ही डीजल का स्टॉक किया गया है। भोपा के गांव अथाई के प्रधान रविंद्र, गड़वाड़ा के पूर्व प्रधान योगेश सिवाच ने बताया कि तेल के दाम बढ़ने की आशंका के चलते डीजल का एक-एक ड्रम खरीद कर रखा गया है। गांव सोरम के किसान विपिन बालियान व रसूलपुर जाटान के किसान बिजेंद्र ने बताया कि डीजल के दाम बढ़ने की संभावना है, जिसके चलते किसान लगभग दो सौ लीटर डीजल तक का स्टॉक कर रहे हैं।

ड्रम में डीजल लेने पहुंचे किसान

ड्रम में डीजल लेने पहुंचे किसान- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed