फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Preparation to answer United Kisan Morcha through Mahapanchayat

गठवाला खाप चौधरी करेंगे महापंचायत

Sat, 11 Sep 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Preparation to answer United Kisan Morcha through Mahapanchayat
शहर में हुई बैठक में किसान महापंचायत के बारे में जानकारी देते गठवाला खाप के चौधरी बाबा राजेंद्र स - फोटो : MUZAFFARNAGAR
संयुक्त किसान मोर्चा को महापंचायत से जवाब देने की तैयारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। संयुक्त मोर्चा की एतिहासिक पंचायत के बाद जीआईसी मैदान पर एक और महापंचायत 26 सितंबर को होने जा रही है। इसमें चंद्रमोहन व गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र सिंह शामिल होंगे। राजेंद्र सिंह मलिक संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत में शामिल नहीं हुए थे। माना जा रहा है कि वह इस महापंचायत के जरिए संयुक्त किसान मोर्चा को जवाब देना चाहते हैं। 26 सितंबर को होने वाली यह महापंचायत भी उसी मैदान पर होगी, जिसपर संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत हुई थी।
शहर में आदर्श कॉलोनी में शनिवार को हुई हिंद मजदूर किसान समिति की बैठक में महापंचायत करने का एलान किया गया। बैठक में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजपाल सिंह दधेडू और गठवाला खाप के बाबा राजेंद्र सिंह मलिक भी मौजूद रहे। वक्ताओं का कहना है कि संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत में किसानों की समस्याओं से जुड़े मुद्दों, खासकर गन्ना मूल्य भुगतान, बिजली की दरों में वृद्धि को नहीं उठाया गया। समिति के प्रवक्ता अमित मौलाहेड़ी ने बताया कि हिंद मजदूर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर गठवाला खाप के चौधरी के साथ समिति की ओर से 26 सितंबर को जीआईसी के मैदान में किसान महापंचायत होगी। महापंचायत गैर राजनीतिक रहेगी, जिसमें हिंद मजदूर किसान समिति के प्रेरणास्त्रोत चंद्रमोहन और गठवाला खाप के चौधरी बाबा राजेंद्र सिंह मलिक मुख्य अतिथि रहेंगे।
विज्ञापन

समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर यह महापंचायत आयोजित की गई है, जिसमें तमाम स्थानों के किसानों शामिल होंगे। गठवाला खाप के चौधरी बाबा राजेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि पांच सितंबर की महापंचायत में किसानों की समस्याओं से संबंधित मुद्दों को नहीं उठाया गया था। इसलिए 26 सितंबर का जीआईसी के मैदान में किसान महापंचायत की घोषणा की गई है, जिसमें केंद्र और राज्य सरकार का ध्यान किसानों समस्याओं से जुडे़ मुद्दों की ओर से आकर्षित कराया जाएगा, ताकि उनका समाधान हो सके। कृषि कानूनों को लेकर चल रहा किसानों और सरकार के बीच गतिरोध मिल बैठ कर वार्ता से खत्म हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदर्श कालोनी में हुई बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तपेंद्र, जिलाध्यक्ष धीर सिंह, थांबेदार राजवीर सिंह मलिक लाख, प्रवक्ता थांबेदार करण सिंह खरड़, थांबेदार ईश्वर सिंह खरड़, मास्टर हरवीर सिंह फुगाना, हरपाल सिंह खरड, रामवीर सिंह, देशपाल सिंह, पदम सिंह, विनोद, प्रवीण, कार्तिक, विरेंद्र, पंकज, पुष्पेंद्र, तेजपाल, शैलेंद्र, उपेंद्र, विपिन, विकास आदि मौजूद रहे।
खाप चौधरियों से समर्थन लिया जाएगा
मुजफ्फरनगर। गठवाला खाप के चौधरी बाबा राजेंद्र सिंह ने बताया कि किसान महापंचायत के लिए खाप चौधरियों से भी संपर्क कर समर्थन लिया जाएगा। भारतीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह से भी वार्ता चल रही है। बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत से समर्थन से सवाल पर राजेंद्र सिंह ने कहा कि वो तो अपनी पंचायत कर चुके हैं, उनसे क्या बात करनी।
भाकियू को जवाब के रूप में देखा जा रहा है महापंचायत को
मुजफ्फरनगर। संयुक्त किसान मोर्चा की पांच सितंबर को जीआईसी के मैदान में हुई किसान महापंचायत के जवाब के रुप में 26 सितंबर को होने वाली महापंचायत को देखा जा रहा है। पांच सितंबर की पंचायत में गठवाला खाप के चौधरी बाबा राजेंद्र सिंह नहीं आए थे। हिंद मजदूर किसान समिति पूर्व में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान के कई कार्यक्रमों में शामिल हो चुकी है। इसके अलावा किसान कानूनों के समर्थन में मार्च भी निकाला था। हालांकि बाबा राजेंद्र सिंह का कहना है किसी के विरोध में किसान पंचायत करने का उद्देश्य नहीं है। उस पंचायत में किसानों के मुद्दों को नहीं उठाया गया, इसलिए महापंचायत कर रहे है।

भाकियू तोमर की आज होने वाली पंचायत स्थगित
मोरना। भाकियू तोमर की रविवार को टेन्हेड़ा में होने वाली किसान पंचायत को स्थगित कर दिया गया है। राष्ट्रीय संजीव तोमर ने बताया कि भ्रष्टाचार, महंगाई व तीन कृषि कानून के विरोध में रविवार को महापंचायत की तैयारी पूरी कर ली थी, मगर बरसात के कारण पंचायत को स्थगित किया गया है। जल्द इसकी तारीख की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed