{"_id":"62acc08b724bbc122216c9ef","slug":"prayed-for-peace-by-offering-namaz-peace-across-the-district-muzaffarnagar-news-mrt5933037132","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहात में जुमे की नमाज शांति पूर्वक सम्पन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहात में जुमे की नमाज शांति पूर्वक सम्पन्न
विज्ञापन
जानसठ में ड्रोन कैमरे से जुमे की नमाज निगरानी करती पुलिस
- फोटो : KHATAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जिले भर में जुमे की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। इस दौरान सभी अमन चमन की दुआ की। सुरक्षा के मद्देनजर सहारनपुर रेंज के डीआईजी प्रीतिंद्र सिंह ने भी शहर में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसएसपी अभिषेक यादव सहित सभी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी नगर में भ्रमण करते रहे। सभी मुख्य चौराहों, मस्जिदों, मिश्रित आबादी के पास पीएसी व भारी पुलिस बल तैनात रहा। ड्रोन से मस्जिदों, मदरसों व आसपास मकानों की छतों की निगरानी की गई। मदीना चौक पर एक मकान की छत पर कुछ टूटी ईंटे पडी मिली, जिन्हें पुलिस ने उतरवा दिया।
पिछले सप्ताह जुमे से एक दिन पहले किसी शरारती ने जुमे की नमाज के बाद बाजाद बंद का संदेश सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इसके बाद से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट मोड पर है। पुलिस और खुफिया तंत्र लगातार सक्रिय है। जुमे की नमाज के मद्देनजर आज भी भारी पुलिस बल व पीएसी को मस्जिदों, मदरसों व चौराहों के आसपास मकानों की छतों की निगरानी ड्रोन से की गई।
शुक्रवार को जुमे की नमाज के चलते एसएसपी अभिषेक यादव, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, एसपी देहात प्रशांत कुमार, एसपी यातायात कुलदीप सिंह, सीओ सिटी कुलदीप सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार ने सुबह से शहर की मुस्लिम व मिश्रित आबादी वाली बस्तियों में भ्रमण करना शुरू कर दिया था। सभी अधिकारी मुख्य रुप से खालापार व लद्घावाला, मदीना चौक पर निगाह रखे हुए थे। दोपहर ढाई बजे नमाज का समय पूूर्ण हुआ और सभी लोग नमाज पढ़कर अपने घर चले गए। तब पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली। उधर, एसएसपी ने सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए साइबर से जुडी पांच दर्जन से अधिक कर्मचारियों की टीम को लगाया हुआ था। जो सभी ग्रुपों पर निगाह टिकाए थे।
विज्ञापन
देहात में जुमे की नमाज शांति पूर्वक सम्पन्न
जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से देहात में भी पुलिस अलर्ट रही। अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया।
मीरापुर, पुरकाजी, छपार, बसेडा, तेजलहेडा, दतियाना, बरला, छपार, व खुड्डा की मुख्य मस्जिदों के आसपास पुलिस तैनात रही। शांतिपूर्ण तरीक़े से नमाज अदा कर लोग अपने घर पहुंचे। भोपा, सीकरी, बेलड़ा, बेहड़ा थ्रू, रहकड़ा, बाकरनगर, नगला बुजुर्ग, जौली, रुड़कली, तिस्सा, किशनपुर, युसुफपुर आदि ग्रामों में भी नमाज शांतिपूर्ण अदा की गई।

पुरकाजी में जुमे की नमाज को लेकर ड्रोन कैमरे से निगरानी करती पुलिस- फोटो : MUZAFFARNAGAR

छपार की हाईवे के किनारे मस्जिद पर तैनात पुलिस- फोटो : MUZAFFARNAGAR