फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pradhan's 37, BDC's 53 nominations canceled

प्रधान के 37, बीडीसी के 53 पर्चे हुए निरस्त

Sun, 11 Apr 2021 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's 37, BDC's 53 nominations canceled
प्रधान के 37, बीडीसी के 53 पर्चे हुए निरस्त
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में नामांकन पत्रों की जांच में प्रधान पद के 37 पर्चे निरस्त हो गए हैं। अधिकतर नामांकन पत्र जाति प्रमाण पत्र और अधूरे नामांकन के कारण निरस्त हुए। इसी तरह बीडीसी के 53 और ग्राम पंचायत सदस्य के 271 नामांकन निरस्त हुए हैं।
जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि जिले के सदर ब्लाक में प्रधान पद के सात नामांकन निरस्त हुए हैं। यहां ग्राम पंचायत सदस्य के 27 और बीडीसी के 11 नामांकन निरस्त हुए। बघरा ब्लाक में प्रधान के छह, ग्राम पंचायत सदस्य के 28 और बीडीसी के 12 नामांकन खारिज हुए हैं। चरथावल ब्लाक में प्रधान के पांच, सदस्य के 22 और बीडीसी के पांच, पुरकाजी में प्रधान के नौ, सदस्य के 21 और बीडीसी के दो नामांकन निरस्त हुए।
विज्ञापन

खतौली ब्लाक में प्रधान पद पर एक गांव खेड़ी तगान की सरस्वती का नामांकन निरस्त हुआ है। वह मूल रूप से बिहार की रहने वाली है। सदस्य के पांच और बीडीसी के छह नामांकन निरस्त हुए। जानसठ में प्रधान के चार, सदस्य के 78 और बीडीसी के छह, मोरना में प्रधान के तीन, सदस्य के 53 और बीडीसी के छह, बुढ़ाना में प्रधान के दो, सदस्य के 20 और बीडीसी के चार, शाहपुर में प्रधान का कोई नामांकन निरस्त नहीं हुआ। सदस्य के 17 और बीडीसी के तीन नामांकन निरस्त हुए हैं। जिले में प्रधान के कुल 37, ग्राम पंचायत सदस्य के 271 और बीडीसी के 53 नामांकन निरस्त हुए है। जिले में प्रधान के कुल 6099, सदस्य के 8003, बीडीसी के 6115 नामांकन दाखिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरकाजी में नामांकन निरस्त करने पर हंगामा
पुरकाजी। प्रधान पद के नौ पर्चे निरस्त करने पर प्रत्याशियों ने यहां जमकर हंगामा किया। आरओ आरके श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधान पद के नौ पर्चे निरस्त किए गए हैं, जिनमें अधिकांश में शपथ पत्र में नोटरी नहीं कि गई थी। किसी पर्चे में जाति प्रमाण पत्र गलत है तो किसी पर्चे में आयु कम है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत मेघा शकरपुर से महिला कुकी व सोनिया और सीमा का व लखनोती ग्राम पंचायत से फरजाना , खुड्डा ग्राम पंचायत से शायमा व गुलनाज, नूरनगर ग्राम पंचायत से आरती, कललनपुर ग्राम पंचायत से कमला व कांत आदि के नो पर्चे निरस्त किए गए हैं। जिन प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त हुए उनके समर्थकों ने ब्लाक कार्यालय पर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed