फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pradeep Saini and Purushottam get chance in BJP's regional executive

भाजपा की क्षेत्रीय कार्यकारिणी में प्रदीप सैनी, पुरूषोत्तम को स्थान

Thu, 19 Nov 2020 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Pradeep Saini and Purushottam get chance in BJP's regional executive
भाजपा की क्षेत्रीय कार्यकारिणी में प्रदीप सैनी और पुरुषोत्तम को मिला मौका
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने अपनी टीम में जिले के दो नेताओं को स्थान दिया है। इनमें प्रदीप सैनी को उपाध्यक्ष और डॉ पुरुषोत्तम को मंत्री बनाया गया है। ये दोनों नेता विधानसभा चुनाव के दौरान बसपा से भाजपा में आए थे। बसपा में ये दोनों वरिष्ठ पदों पर रहे हैं। पार्टी ने इनकी संगठन में योग्यता को देखते हुए क्षेत्रीय कार्यकारिणी में स्थान दिया है।

भाजपा की क्षेत्रीय कार्यकारिणी में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए प्रदीप सैनी बसपा में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। बसपा में ये प्रदेश सरकार में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ रहे। विधानसभा चुनाव के दौरान ही बसपा छोड़कर स्वामी प्रसाद मौर्य और धर्मसिंह सैनी भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद उनके समर्थक भी भाजपा में शामिल होने के लिए जुगत बनाने में जुट गए थे। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदीप सैनी भाजपा में शामिल हो गए थे। बसपा सरकार में ये मंडी परिषद के उपाध्यक्ष भी रहे थे। क्षेत्रीय कार्यकारिणी में मंत्री बनाए जाने वाले डॉ पुरुषोत्तम भी बसपा से ही भाजपा में आए हैं। बसपा में पुरुषोत्तम की अच्छी पकड़ थी और लंबे समय तक वह सक्रिय रहे। प्रदेश स्तर के कुछ पदाधिकारियों से मतभेद के चलते उन्होंने बसपा छोड़ी। पुरुषोत्तम को क्षेत्रीय मंत्री बनाकर दलितों में पैठ बनाने का प्रयास भी किया गया है। पुरुषोत्तम दलित समाज में अच्छी पकड़ रखते हैं। लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने पार्टी के लिए काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed