फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Prabhatferi held on Republic Day in Muzaffarnagar

बग्गी और पांच घोडों पर निकाली प्रभात फेरी

Thu, 28 Jan 2021 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Prabhatferi held on Republic Day in Muzaffarnagar
नई मंडी में गणतंत्र दिवस पर प्रभात फेरी निकालते सभासद व अन्य। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बग्गी और पांच घोड़ों पर निकाली प्रभात फेरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य आकर्षण बग्गी व पांच घोड़ों के साथ निकाली गई प्रभात फेरी रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ खानाबदोश बच्चों द्वारा किया गया। बग्गी पर भगवान श्रीराम की प्रतिमा को विराजमान कराया गया और उसके बाद पांच घोड़ों पर मुख्य रूप से समाजसेवी मनीष चौधरी, सभासद विकल्प जैन, सभासद विपुल भटनागर, पंडित शेखर जोशी, ठाकुर अनूप सिंह एडवोकेट आदि सवार हुए। नई मंडी में गोशाला रोड, पीठ बाजार, बिंदल बाजार से भोपा रोड से द्वारिकापुरी, गांधी कालोनी से वापस कार्यक्रम स्थल पर पहुंची रथयात्रा का अनेक जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। पीठ बाजार में पंजाब के लुधियाना के बैगपाइपर बैंड ने करतब दिखाए। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

उदय वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष निधिश राज गर्ग, सुनील तायल, युद्धवीर सिंह, केपी चौधरी, सलीम, रविश अंसारी, अतुल गर्ग, संजय मदान, विक्की चावला, नदीम अंसारी, नमन गर्ग, संजय विश्वकर्मा, आशीष तोमर, ठाकुर अनूप सिंह एडवोकेट, अनुरूप सिंघल, कुणाल चौधरी लक्की, मनीष चौधरी उर्फ गोलू, जितेंद्र कुच्छल, सुरेंद्र मित्तल, प्रशांत ठाकुर, अनुज प्रधान, बंटी चौधरी, मिंटू चौधरी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed