{"_id":"5e5bf8e28ebc3ec7565ef858","slug":"prabhakar-academy-junior-high-school-khatauli-khatauli-news-mrt4716567150","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में कार्यशाला एवं काव्यशाला का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में कार्यशाला एवं काव्यशाला का आयोजन
विज्ञापन
खतौली के प्रभाकर ऐकाडमी जूनियर हाईस्कूल में कार्यशाला व काव्यशाला का आयोजन।
- फोटो : KHATAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों के मन से संकोच की भावना को दूर करें
खतौली। प्रभाकर एकेडमी जूनियर हाईस्कूल में बाल मनोविज्ञान पर आधारित एक कार्यशाला एवं काव्यशाला का आयोजन कवियों की कविताओं के माध्यम से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कीर्तिभूषण अग्रवाल ने बच्चों के मन से संकोच की भावना को दूर करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर अपनी प्रस्तुति देने वाले और स्वच्छता का ध्यान रखने वाले बच्चों को पुस्तक उपहार देकर पुरस्कृत भी किया। मुख्य अतिथि प्रतिभा त्रिपाठी ने कहा कि विद्यालय का प्रांगण भले ही छोटा है, किंतु बच्चों का हृदय और उत्साह बहुत बड़ा है। हमारी कविताओं से भी बड़ा। उन्होंने ने बाल मनोविज्ञान पर आधारित दादी और तोते पर आधारित कविता सुनाकर बच्चों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सविता वर्मा गजल की सरस्वती वंदना से हुआ। उन्होंने बाल कविताएं और गजल भी प्रस्तुत करके लोगों को भावविभोर कर दिया। टीवी आर्टिस्ट केवल कृष्ण भसीन ने होली पर अपना गीत प्रस्तुत किया, तो सब झूमने को मजबूर हो गए। फिरोज खान, देवेंद्र बागड़ी, अजय जनमेजय ने दार्शनिक अंदाज समाज की विसंगतियों पर चोट की। इस मौके पर नगर पालिका सभासद असजद सैफी, प्रबंधक प्रभा शर्मा, प्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा, देवेंद्र बागड़ी ने अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के आयोजन में प्रवीण कुमार, संजय खुराना, संजीव कुमार, राजीव कुमार, भारत भूषण का विशेष रूप से योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन मधुर नागवान ने किया।