फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   PPE kit and mask given to health department

स्वास्थ्य विभाग को दी पीपीई किट और मास्क

Thu, 02 Jul 2020 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
PPE kit and mask given to health department
स्वास्थ्य विभाग को दी पीपीई किट व मास्क
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन मुजफ्फरनगर के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग के लिए पीपीई किट एवं एन-95 मास्क उपलब्ध कराए। इस अवसर पर आईएमए के जिलाध्यक्ष ने अनिवार्य रूप से मास्क लगाने तथा लगाते समय सावधानी बरतने के तरीके बताए।

बृहस्पतिवार को आईएमए जिलाध्यक्ष डा. रविंद्र जैन, सचिव डा. यश अग्रवाल ने 100 पीपीई किट एवं 50 एन-95 मास्क सीडीओ आलोक यादव एवं सीएमओ डा. प्रवीण चोपड़ा को दिए। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी डा. सुनील सिंघल, डा. हेमंत शर्मा, डा. अभिषेक यादव आदि मौजूद रहे। डा. रविंद्र जैन ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाना बेहद जरूरी है। मास्क लगाते समय सावधानी बरतें। मास्क से मुंह और नाक को अच्छी तरह ढकें। मास्क पहनने या उतारने के बाद हाथों को अच्छी तरह साबुन से धोएं या सैनिटाइज करें। मास्क को साइड से छूकर ही ठीक करें तथा इसके बाद हाथों को अच्छी तरह धोएं। सर्जिकल मास्क को एक बार प्रयोग करें तथा इसके बाद उचित डस्टबिन में डाल दें। एन-95 मास्क को उतारकर कागज के थैले में रख दें तथा 72 घंटे के बाद ही दोबारा प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed