फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Power supply remained disrupted throughout the day in the city

Muzaffarnagar News: शहर में पूरे दिन बाधित रही बिजली आपूर्ति

Mon, 07 Aug 2023 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Power supply remained disrupted throughout the day in the city
शहर के बागोवाली में बिजली ठीक करते कर्मचारी।
- नुमाइश बिजलीघर की लाइन का तार टूटा, आपूर्ति ठप
विज्ञापन

- टाउन हाल, महावीर चौक पर चला शिफ्टिंग का कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। महावीर चौक और टाउन हाल बिजलीघर क्षेत्र में शिफ्टिंग कार्य होने पर विद्युत निगम ने तीन घंटे आपूर्ति बाधित होने की बात कही थी, लेकिन दिनभर व्यवस्था बेपटरी रही। नुमाइश बिजली घर क्षेत्र में तार टूटने से पूरे दिन आपूर्ति बाधित रही। अन्य क्षेत्रों में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विद्युत विभाग ने 33केवी लाइन महावीर चौक और 33 केवी लाइन टाउन हाल की शिफ्टिंग का कार्य होने पर दिन में नौ से 12 बजे तक आपूर्ति नहीं होने के लिए कहा था। इन दोनों बिजलीघरों के क्षेत्र जाट कालोनी, सरकुलर रोड, आर्य समाज रोड, खालापार, फक्करशाह चौक, महावीर चौक, रेलवे रोड, साकेत फीडर, सदर बाजार, कोर्ट रोड, आर्यपुरी, शिवचौक, भगत सिंह रोड, ब्रहमपुरी, जिला परिषद मार्केट की आपूर्ति प्रभावित हुई।
विज्ञापन

इसके अलावा समय पर विद्युत निगम आपूर्ति नहीं दे सका। दूसरी ओर नुमाइश बिजली घर से जुड़े लोगों को भी आपूर्ति नहीं हो पाई। बिजली घर क्षेत्र में मुख्य लाइन का तार टूट गया। इस कारण दिन भर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय पर आपूर्ति देने का प्रयास किया है। तेज हवा चलने और बारिश होने से परेशानी सामने आई। हम शहर की सभी कालोनियों की आपूर्ति सुचारू करने में जुटे हैं। - एसके अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed