फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   potholes in the road due to rain

बारिश के बाद सड़क गड्ढों में तब्दील

Sat, 17 Jul 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
potholes in the road due to rain
बारिश से बिगड़ी सड़क की सूरत, गड्ढे ही गड्ढे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड पर चलना एक बार फिर राहगीरों के लिए परेशानी भरा हो गया है। तीन दिन हुई बारिश से सड़क पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। पूरे मार्ग पर गहरे गड्ढे बन जाने के कारण वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है। लगभग दो साल से हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य अधर में लटका पड़ा है।
मुजफ्फरनगर-जानसठ मार्ग से कई प्रमुख शहरों का भारी यातायात गुजरता है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी बार-बार तगड़ा बजट खर्च कर सड़क के गड्ढे भरने का काम करती है, लेकिन हल्की सी बारिश में ही सड़क की दुर्दशा हो जाती है। कुछ महीने पहले ही सड़क का मरम्मत कार्य कराया गया था, लेकिन जानसठ मार्ग पर शेरनगर, राना फैक्टरी, निराना, सिलाजुड्डी के निकट सड़क पर गहरे-गड्ढे बन गए हैं। कई जगह तो सड़क का नामोनिशान ही नहीं बचा है। वाहन सवार गड्ढों से बचने के लिए कच्ची साइड से वाहन निकालते हैं।
विज्ञापन

दिनेश मास्टर, गांव बहादरपुर
-सड़क पर बड़े गड्ढे होने से बाइक गिरने का डर रहता है, जिससे दुर्घटना होने की संभावना अधिक होती है। सड़क पर हर समय धूल उड़ती रहती है, जिसके कारण दुपहिया वाहन चलाना दूभर हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल राणा, गांव नंगला मुबारिक
- तीन दिन की बारिश के बाद गहरे गड्ढे बन जाने से सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है। कई जगह से सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है। बरसात के समय गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क पर वाहन चलाने में परेशानी होती है।
अधर में है लटका है हाईवे चौड़ीकरण का कार्य
- पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे को फोरलेन बनाने का टेंडर लगभग दो साल पहले पास हो चुका है। लेकिन अभी तक इस पर काम शुरू नहीं हो पाया है। हाईवे चौड़ीकरण का कार्य अधर में लटका है।

- केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान का कहना है कि पानीपत-खटीमा राजमार्ग नेशनल हाईवे बनना है। जमीन अधिग्रहण का कार्य शुरू हो चुका है। जल्द ही हाईवे का चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा। फिलहाल सड़क को गड्ढा मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed