फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Poster, Rangoli made the message of road safety

पोस्टर, रंगोली बना कर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया

Thu, 04 Feb 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Poster, Rangoli made the message of road safety
मंसूरपूर में सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के अंतर्गत कार्यक्रम में उपस्थित नेशनल हाईवे आरटीओ ऑफिस - फोटो : KHATAULI
पोस्टर, रंगोली बना कर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया
विज्ञापन

मंसूरपुर। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत एआरटीओ मुजफ्फरनगर तथा नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में स्प्रिंगडेल्स पब्लिक स्कूल मंसूरपुर में जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं तथा अध्यापकों से सड़क नियमों के प्रति स्वयं जागरूक रहकर दूसरे लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। इस अवसर पर छात्राओं ने पोस्टर तथा रंगोली बनाकर सड़क के नियमों की जानकारी दी।

बृहस्पतिवार को कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं तथा अध्यापकों को संबोधित करते हुए एआरटीओ मुजफ्फरनगर विनीत कुमार मिश्रा ने कहा कि सड़क पर चाहे पैदल चल रहे हों या वाहन का प्रयोग कर रहे हों, यातायात के नियमों का पालन करना अति आवश्यक है। दुपहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करें और फोर व्हीलर चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। उन्होंने वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करने, सड़क पर लगे सभी संकेतकों का पालन करने की सलाह दी। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं ने यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ ली। कार्यक्रम में स्कूल के प्रबंधक संजीव राठी, प्रधानाचार्या तरुणा चौधरी, नेशनल हाईवे टोल प्लाजा सिवाय के परियोजना प्रबंधक वैभव शर्मा, प्रदीप चौधरी, राणा प्रताप, मनेंद्र विहान, अनुज कुमार, अश्वनी चौहान, मंसूरपुर इंस्पेक्टर कुशल पाल सिंह, दिनेश कुमार, शिक्षाविद सोविंदर सहित काफी संख्या में अधिकारी व अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed