{"_id":"58640f4a4f1c1b255eeeb38f","slug":"popular-sharma-band-got-the-first-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉपुलर और शर्मा बैंड को मिला पहला स्थान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉपुलर और शर्मा बैंड को मिला पहला स्थान
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 29 Dec 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता में भाग लेते बैंड कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी में बुधवार को जिले के आमंत्रित बैंडबाजों की प्रतियोगिता में मीरापुर के पॉपुलर बैंड, मुजफ्फरनगर के शर्मा बैंड और पॉपुलर बैंड मुजफ्फरनगर को पहला स्थान मिला। नुमाइश मैदान में आयोजित बैंड बाजा प्रतियोगिता में 19 बैंड कंपनियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। सीडीओ अंकित अग्रवाल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विजेता बैंड बाजा संचालकों को एसएसपी बबलू कुमार ने पांच हजार रुपये का नकद पारितोषिक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
द्वितीय स्थान पर गोपाल बैंड मुजफ्फरनगर व सुरेश बैंड मुजफ्फरनगर रहे, जिन्हें चार-चार हजार रुपयेे का नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। तृतीय स्थान पर जनता बैंड मुजफ्फरनगर व सूरज बैंड मुजफ्फरनगर रहे। इनके संचालकों को तीन-तीन हजार रुपये का इनाम मिला। बाकी 12 बैंडों को एक-एक हजार रुपये व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।